- Advertisement -
- Advertisement -

Bigg Boss 19: वीकेंड का वार पर सलमान खान का फूटा गुस्सा, अभिषेक बजाज और अमाल मलिक को लगाई फटकार

COLORS TV ओटीटी टीवी
salman khan blasts abhishek amaal bigg boss 19 weekend vaar

Bigg Boss 19: लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस 19 के हालिया एपिसोड में अभिषेक बजाज और अमाल मलिक के बीच अशनूर कौर को लेकर हुई हाथापाई वीकेंड का वार पर चर्चा का केंद्र बन गई। होस्ट सलमान खान अभिषेक बजाज को अमाल मलिक के प्रति हिंसक होने के लिए जमकर फटकार लगाते दिख रहे हैं।

अभिषेक बजाज पर सलमान का गुस्सा

सलमान खान अभिषेक से पूछते हैं, उस वक्त गुस्सा क्यों आया था? वह बद्तमीज़ी कर रहा था बहुत। भाई जब अपनों को कोई कुछ बोलता है, तो आप अफेक्ट तो होते ही हो। अभिषेक को जवाब देते हुए, सलमान कहते हैं, “आप किसी को कुत्ता बुलाओ तो वह चलेगा, पट्टा बांधने का टाइम आ गया है वह चलेगा। Without knowing anything you were reacting to it. Violent होता है।

अभिषेक को सलमान ने लगाई फटकार

अमाल की तबीयत खराब होने पर उनके पास जाकर बिस्तर पर खाना खाने पर सलमान खान ने अभिषेक का खूब खरी खोटी सुनाई।उन्होने अभिषेक से पूछा कि क्या वो घर पर बेड पर बैठकर खाना खाते हैं। डैनियल के बिस्तर पर बैठकर, चम्मच बजा बजाकर खाना खा रहे थे आप जबकि आप जानते थे कि अमाल कि तबियत खराब है तब भी आपने ऐसा किया। वहीं उन्हों पूछा कि इसे कहते हैं एथिकेट्स? वहीं उन्होंने कहा कि आपके चम्मच बजाकर खाने के दौरान भी अमाल ने आपको कुछ नहीं कहा था। बाहर से आए लोगों ने आपको कहा जो भी कहना था। उन्होंने कुछ नहीं कहा।

‘बेवजह विवाद में पड़े हो अभिषेक’

वहीं सलमान ने अभिषेक को फटकार लगाते हुए आगे कहा कि एक और विवाद में फंस गए। बिना कुछ जाने, बिना कुछ समझे।
अमाल से पूछा- क्या कहा था अशनूर के बारे में उन्होंने। इस पर अमाल ने बताया कि मैंने कहा था कि अशनूर के बारे में बात करो तो बजाज को सुरसुरी लग जाती है।

इस बीच कुनिका ने कहा ये नहीं कहा था आपने। सलमान ने कुनिका को फटकार लगाई की आप बिल्कुल गलत हैं। उसमें सुरसुरी लगती है बोला था अमाल ने दोहराया और कहा कि गलत पोट्रे किया जा रहा है। इस पर कुनिका ने कहा आपने कहा था इसके अंदर सुरसुरी लग जाती है। एक्शन जो उसने किया वो इसका मतलब बताता है कि वो क्या कहना चाह रहे थे। एक्शन को लेकर कुनिका अड़ी तो सलमान ने कुनिका को कहा कि आपने एक बार भी क्लारिफाई नहीं किया। अशनूर ने कहा इन्होने जो कहा था उससे यही लग रहा था। अभिषेक ने कहा कि मुझे एक्जैक्टली याद नहीं था कि क्या बोला है अमाल ने इसलिए मैंने नहीं बोला कुछ अशनूर को।तान्या ने अशनूर से कहा ये पिंजरा खोलो लग जाएगी अभी यहां पर। अशनूर ने कहा कि नहीं खुलेगा। इस बहस के बीच बसीर ने कहा आपने पूरे घर में गलत नैरेटिव फैलाया।

वहीं इस पूरे विवाद के लिए सलमान ने कुनिका को सीधे सीधे जिम्मेदार ठहराया।

Keywords: Salman Khan Blasts Abhishek, Bigg-Boss-19-Weekend-Vaar, Bigg-Boss-19 Latest Episode

What do you think?

- Advertisement -