- Advertisement -
- Advertisement -

Bigg Boss 19 में एंट्री को लेकर दिव्यांका त्रिपाठी का शॉकिंग खुलासा! “कहा हर साल मुझे”

ओटीटी टीवी
divyanka tripathi bb 19

बिग बॉस 19 के कंटेस्टेंट लेकर नई- नई ख़बरें आए दिन सामने आ रही हैं और इन खबरों से कई सेलिब्रिटी काफी ज्यादा परेशान भी हैं, जी हां अभी हाल में ही ऐसी खबरें सामने आई थीं कि टेलीविजन की लोकप्रिय अदाकारा दिव्यांका त्रिपाठी को सलमान खान के शो बिग बॉस 19 के लिए साइन कर लिया गया है। इस खबर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया और फैंस के बीच हलचल बढ़ गई। लेकिन अब खुद दिव्यांका ने इस वायरल खबर पर चुप्पी तोड़ते हुए कई खुलासे किए ।

दिव्यांका त्रिपाठी ने क्या कहा?

टेली टॉक (Telly Talk) को दिए गए इंटरव्यू में दिव्यांका ने इन अफवाहों को पूरी तरह से खारिज करते हुए कहा,”यह फेक न्यूज़ है। हर साल इस तरह की खबरें उड़ाई जाती हैं।” आपको बता दें दिव्यांका ऐसी अफवाहों से परेशान हो गई हैं। दिव्यांका, जिन्हें ‘ये है मोहब्बतें’ में इशिता भल्ला के किरदार से घर-घर में पहचान मिली, हमेशा से अपनी गरिमा और शांत स्वभाव के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने पहले भी रियलिटी शोज़ नच बलिए और खतरों के खिलाड़ी में हिस्सा लिया है, लेकिन बिग बॉस जैसे विवादित शोज़ से हमेशा दूरी बनाए रखी है।

अफवाहें कैसे शुरू हुईं?

दरअसल, हाल ही में एक बिग बॉस फैन पेज ने दावा किया कि दिव्यांका त्रिपाठी और उनके एक्स बॉयफ्रेंड शरद मल्होत्रा बिग बॉस 19 में एक साथ नजर आ सकते हैं। इस पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से वायरल हो गई। लेकिन दिव्यांका ने तुरंत ही इन खबरों को बेबुनियाद करार देते हुए इनका स्पष्टीकरण सोशल मीडिया पर दिया।

दिव्यांका और शरद का रिश्ता!

दिव्यांका त्रिपाठी और शरद मल्होत्रा का रिश्ता एक समय टीवी इंडस्ट्री के चर्चित रिश्तों में से एक था। दोनों की मुलाकात सीरियल ‘बनूं मैं तेरी दुल्हन’ के सेट पर हुई थी, और यहीं से दोनों के बीच प्यार की कहानी शुरू हुई। करीब सात साल तक एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहने के बाद, फैंस को उम्मीद थी कि यह रिश्ता शादी में तब्दील होगा। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जब दिव्यांका ने शरद से शादी की बात की, तो एक्टर ने यह रिश्ता खत्म करने का फैसला कर लिया। इस ब्रेकअप से दिव्यांका को गहरा सदमा लगा, लेकिन उन्होंने इस पूरे दौर को बड़े संयम और मैच्योरिटी के साथ हैंडल किया। हालांकि, वक्त के साथ दिव्यांका ने खुद को संभाला और आगे बढ़ीं। और साल 2016 में उन्होंने विवेक दहिया से शादी कर अपनी नई दुनिया बसा ली और आज एक खुशहाल जीवन अपने पति विवेक के साथ बिता रही हैं।

बहरहाल दिव्यांका ने तो बिग बॉस में अपनी एंट्री वाली खबर पर फुल स्टॉप लगाते हुए इसे अफवाह बताया, लेकिन अब तो बिग बॉस के प्रीमियर पर ही बता चलेगा कि सच में ये खबर अफवाह है या फिर दिव्यांका देने वाली हैं बड़ा सरप्राइज!

बिग बॉस 19 कब से शुरू हो रहा है?

बिग बॉस का नया सीज़न अगस्त के तीसरे हफ्ते से शुरू होगा, और हमेशा की तरह इस बार भी शो की मेज़बानी सलमान खान करेंगे। शो को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं,अब देखना काफी दिलचस्प होगा कि सलमान के घर में कौन- कौन कैद होता है।

What do you think?

- Advertisement -