- Advertisement -
- Advertisement -

जेल से 17 साल बाद रिहा हुआ गैंगस्टर अरुण गवली, कभी मुंबई में बोलती थी तूती

मुंबई भारत महाराष्ट्र
gangster arun gawli walks out of nagpur jail after 17 years on bail

सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद नागपुर सेंट्रल जेल से आज अंडरवर्ल्ड डॉन अरुण गवली की रिहाई हो गई। इस दौरान उनके परिवार और कई करीबी लोग मौजूद थे। रिहाई के बाद अरुण गवली नागपुर एयरपोर्ट से फ्लाइट पकड़कर मुंबई के लिए रवाना हो गए।

अरुण गवली नागपुर की जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे थे। बता दें कि उन्हें 2006 में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद उन पर शिवसेना पार्षद कमलाकर जमसांडेकर की हत्या के मामले में मुकदमा चला। मुंबई सेशन कोर्ट ने अगस्त 2012 में गवली को हत्या का दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी और 17 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था।

राजनीति में एंट्री

अरुण गवली ने 2004 में मुंबई की चिंचपोकली विधानसभा सीट से राजनीति में कदम रखा। उन्होंने अपनी पार्टी ‘अखिल भारतीय सेना’ से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। उनका कार्यकाल 2004 से 2009 तक रहा। हालांकि, 2007 में हुए हत्या केस में दोषी पाए जाने पर 2012 में उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई गई।

मुंबई में डॉन गवली का दौर

अरुण गवली का जन्म 17 जुलाई 1955 को महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के कोपरगांव में हुआ था। उनका परिवार मध्यमवर्गीय था। पिता नौकरी करते थे और मां गृहिणी थीं। आर्थिक तंगी के कारण गवली ने मैट्रिक के बाद पढ़ाई छोड़ दी और काम शुरू कर दिया। धीरे-धीरे उनका झुकाव अंडरवर्ल्ड की ओर हुआ और वे ‘डॉन अरुण गवली’ के नाम से मशहूर हो गए।

गवली ने अपना साम्राज्य मुंबई के दगड़ी चाल से चलाया। एक समय वे दाऊद इब्राहीम के लिए काम करते थे, लेकिन रामा नाइक की हत्या के बाद वे दाऊद के सबसे बड़े विरोधी बन गए। आलम यह हुआ कि दोनों एक-दूसरे के जानी दुश्मन बन गए।

Keywords Arun Gawli Bail, Nagpur Jail, Gangster Arun Gawli, Arun Gawli Out On Bail

What do you think?

- Advertisement -