- Advertisement -
- Advertisement -

Shilpa Shetty Restaurant News: 60 करोड़ की ठगी के आरोपों के बीच शिल्पा शेट्टी को बंद करना पड़ा अपना रेस्टोरेंट बास्टियन बांद्रा

मूवीज़ बॉलीवुड सेलिब्रिटी न्यूज़
shilpa shettys mumbai hotspot bastian bandra closing permanently

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा और उनका परिवार इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रहा है। पति राज कुंद्रा के साथ उन पर वित्तीय धोखाधड़ी के गंभीर आरोप लगे हैं। इसी बीच शिल्पा शेट्टी ने अपने मशहूर रेस्त्रां ‘बास्टियन बांद्रा’ को बंद करने की घोषणा कर दी है।

शिल्पा शेट्टी का भावुक संदेश

शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा नोट शेयर करते हुए अपने फॉलोअर्स को इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा , “इस गुरुवार एक युग का अंत है, जब हम मुंबई के सबसे आइकॉनिक डेस्टिनेशन बास्टियन बांद्रा को अलविदा कहेंगे। यह जगह हमें अनगिनत यादें, कभी न भूलने वाली रातें और वो पल दे गई, जिन्होंने शहर की नाइटलाइफ़ को एक नई पहचान दी।”
उन्होंने आगे लिखा ,“इस स्पेशल जगह की विदाई के लिए हम अपने खास मेहमानों के लिए एक खास शाम का आयोजन कर रहे हैं। एक रात जो होगी पुरानी यादों, ऊर्जा और जादू से भरी बास्टियन की विरासत का आखिरी जश्न। हालांकि, बास्टियन बांद्रा को अलविदा कहते हुए भी हमारी थर्सडे नाइट रिचुअल Arcane Affair अब Bastian At The Top में जारी रहेगी, जहां हम नई यादें और नए अनुभव बनाएंगे।”

बास्टियन बांद्रा की खासियत

बास्टियन बांद्रा को शिल्पा शेट्टी और रेस्टोरेंट उद्यमी रंजीत बिंद्रा ने मिलकर शुरू किया था। यह रेस्त्रां पहली बार 2016 में खुला और 2023 में बांद्रा में फिर से लॉन्च किया गया। यह अपनी अनोखी कलात्मक सजावट और शानदार माहौल के लिए जाना जाता था।

60 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला

इसी बीच शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पर आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने एक कारोबारी को ₹60.4 करोड़ की धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया है।

मुंबई पुलिस के अनुसार, व्यापारी दीपक कोठारी ने आरोप लगाया है कि उन्होंने 2015 से 2023 के बीच बिजनेस एक्सपैंशन के नाम पर कुंद्रा दंपति को करोड़ों रुपये दिए थे। लेकिन यह पैसा व्यक्तिगत खर्चों में इस्तेमाल किया गया। अब इस मामले की जांच EOW को सौंप दी गई है।

What do you think?

- Advertisement -