- Advertisement -
- Advertisement -

जब माधुरी का नाम सुनते ही भागी एक्ट्रेसेस, करिश्मा कपूर ने दिखाई हिम्मत और रच दिया इतिहास, जानिए एक अनसुनी कहानी

मूवीज़ बॉलीवुड सेलिब्रिटी न्यूज़
when actresses ran away hearing madhuris name karisma kapoor showed courage and created history a shocking untold story you must know

90 के दशक की बात है, जब यश चोपड़ा एक रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म बनाने की तैयारी में जुटे हुए थे। यह फिल्म कुछ अलग थी इसमें दो हेरोइनों के बीच डांस कॉम्पिटिशन और इमोशनल कॉन्फ्लिक्ट दिखाया जाना था। यश चोपड़ा ने फिल्म के लिए सबसे पहले माधुरी दीक्षित को साइन कर लिया था, क्योंकि उस दौर में माधुरी अपनी एक्टिंग के साथ-साथ डांस के लिए भी बॉलीवुड की नंबर वन डांसर मानी जाती थीं।

माधुरी के साथ क्यों नहीं करना चाहती थी काम?

लेकिन मुश्किल तब शुरू हुई जब यश चोपड़ा दूसरी एक्ट्रेस की तलाश में निकले। उन्होंने कई बड़ी हीरोइनों को स्क्रिप्ट सुनाने की कोशिश की, लेकिन जैसे ही किसी एक्ट्रेस को पता चलता कि फिल्म में माधुरी दीक्षित भी हैं, वे बिना स्क्रिप्ट सुने ही फिल्म करने से मना कर देती थीं। कोई भी अभिनेत्री माधुरी के साथ स्क्रीन शेयर करने या उनके सामने डांस कॉम्पिटिशन करने का रिस्क नहीं लेना चाहती थी।

करिश्मा का बड़ा खुलासा

इस बात का खुलासा खुद करिश्मा कपूर ने एक इंटरव्यू में किया था। उन्होंने बताया कि कई बड़ी एक्ट्रेसेस ने उस फिल्म को सिर्फ इसलिए ठुकरा दिया था क्योंकि उन्हें माधुरी दीक्षित के साथ डांस कॉम्पिटिशन का सीन करना था। सभी को डर था कि माधुरी के सामने वे फीकी पड़ जाएंगी।

जब बार-बार मना होने के बाद भी यश चोपड़ा को दूसरी एक्ट्रेस नहीं मिल पाई, तब उन्होंने करिश्मा कपूर से संपर्क किया। उस समय करिश्मा भी अपनी पहचान बना रही थीं और बेहतरीन डांसर मानी जाती थीं। यश चोपड़ा ने उन्हें फोन कर कहा, “कम से कम स्क्रिप्ट तो सुन लो, फिर फैसला करना।”

करिश्मा कपूर ने कहा हां

करिश्मा ने पहले थोड़ी झिझक दिखाई, लेकिन फिर अपनी मां बबीता के साथ स्क्रिप्ट सुनने पहुंचीं। यश चोपड़ा ने जब उन्हें फिल्म की कहानी और किरदार समझाया, तो करिश्मा को फिल्म पसंद आई, लेकिन उनके मन में डांस कॉम्पिटिशन को लेकर झिझक थी। तब उनकी मां ने उन्हें समझाया “डर मत, ये एक बड़ा मौका है। अगर तुमने ये फिल्म की, तो सबको तुम्हारी टैलेंट का पता चलेगा।” मां की बात करिश्मा के दिल को छू गई और उन्होंने फिल्म के लिए हां कर दी।

एक हां से बदल गई किस्मत

आखिरकार, 1997 में फिल्म दिल तो पागल है रिलीज हुई। इस फिल्म में शाहरुख खान लीड रोल में थे, माधुरी दीक्षित और करिश्मा कपूर दो मुख्य अभिनेत्रियां थीं, जबकि अक्षय कुमार ने कैमियो रोल निभाया था। फिल्म रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर गई। दिल तो पागल है ब्लॉकबस्टर साबित हुई और न सिर्फ यश चोपड़ा की रोमांटिक फिल्मों की परंपरा को आगे बढ़ाया, बल्कि करिश्मा कपूर के करियर के लिए भी टर्निंग पॉइंट बन गई।

फिल्म में करिश्मा और माधुरी के बीच डांस कॉम्पिटिशन ले गई ले गई और आओ झूमें जरा जैसे गानों ने दर्शकों को दीवाना बना दिया। जहां माधुरी ने अपनी ग्रेस और एक्सप्रेशन से सबका दिल जीता, वहीं करिश्मा ने अपनी एनर्जी और परफेक्शन से सभी को चौंका दिया। इस फिल्म के लिए करिश्मा कपूर को नेशनल अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया और यही वो पल था जिसने साबित कर दिया कि मां की सलाह और करिश्मा का साहस बिल्कुल सही था।

दिल तो पागल है आज भी बॉलीवुड की सबसे यादगार रोमांटिक म्यूजिकल फिल्मों में गिनी जाती है और इसका एक बड़ा श्रेय जाता है उस साहस को, जिसके चलते करिश्मा कपूर ने माधुरी दीक्षित के साथ कदम मिलाने की हिम्मत दिखाई।

Keywords: Madhuri Dixit Dance Competition, Karisma Kapoor Dil To Pagal Hai

What do you think?

- Advertisement -