- Advertisement -
- Advertisement -

कांतारा स्टार रुक्मिणी वसंत को सरेआम नीचा दिखाने पर मचा बवाल, प्रोड्यूसर पर भड़के फैंस

मूवीज़ साउथ मूवी
kantara star rukmini vasanth publicly insulted fans lash out at producer

साउथ सिनेमा की उभरती हुई स्टार रुक्मिणी वसंत इन दिनों लगातार सुर्खियों में हैं। उनकी फिल्म कांतारा चैप्टर 1 रिलीज़ से पहले ही चर्चा में है। वहीं, जल्द ही वह यश की टॉक्सिक और जूनियर NTR-प्रशांत नील की ड्रैगन में भी नजर आने वाली हैं। लेकिन एक हालिया इवेंट में प्रोड्यूसर रवि शंकर के बयान ने विवाद खड़ा कर दिया है।

प्रमोशन इवेंट में हुआ विवाद

हैदराबाद में कांतारा चैप्टर 1 के प्रमोशनल इवेंट के दौरान रवि शंकर मंच पर प्रशांत नील और जूनियर NTR के साथ फिल्म ड्रैगन को लेकर बात कर रहे थे। उन्होंने शुरुआत में रुक्मिणी की जमकर तारीफ की और उन्हें एक “असाधारण अदाकारा” बताया। लेकिन बात आगे बढ़ाते-बढ़ाते उन्होंने ऐसा कमेंट कर दिया, जिसे फैंस ने रुक्मिणी का अपमान मान लिया।

80% वाला बयान बना विवाद की वजह

रवि शंकर ने कहा कि उन्होंने महीनों तक ऐसी हीरोइन की तलाश की, जो NTR की प्रतिभा के करीब पहुंच सके। इस सिलसिले में उन्हें रुक्मिणी ही उपयुक्त लगीं। हालांकि उन्होंने आगे जोड़ दिया कि, “वह शानदार हैं, लेकिन शायद अन्ना (NTR) के स्तर तक नहीं। हमें उम्मीद है कि वह कम से कम 80% तक उस लेवल पर प्रदर्शन कर पाएंगी।” यह टिप्पणी सुनकर सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। कई यूजर्स ने इसे एक एक्ट्रेस के हुनर को कम आंकना और उसे नीचा दिखाना बताया।

फैंस की प्रतिक्रिया

इंटरनेट यूजर्स ने रवि शंकर की बात को गलत ठहराते हुए कहा कि किसी अभिनेता की तारीफ करने के लिए दूसरे कलाकार का अनादर करना जरूरी नहीं है। एक यूजर ने लिखा, “हीरो को प्रमोट करना है तो करिए, लेकिन इसके लिए रुक्मिणी को नीचा क्यों दिखा रहे हैं?”

रुक्मिणी वसंत

रुक्मिणी वसंत का जन्म 10 दिसंबर 1996 को बेंगलुरु में हुआ। वह शहीद कर्नल वसंत वेणुगोपाल की बेटी हैं, जिन्हें 2007 में अशोक चक्र से सम्मानित किया गया था। उनकी मां सुभाषिनी वसंत मशहूर भरतनाट्यम डांसर हैं। रुक्मिणी ने 2019 में कन्नड़ फिल्म बीरबल ट्रिलॉजी से एक्टिंग डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने सप्त सागरदाचे एलो जैसी फिल्मों से पहचान बनाई। 2024 में तेलुगू और 2025 में तमिल इंडस्ट्री में कदम रखने के बाद वह तेजी से साउथ इंडस्ट्री की नई सेंसेशन बन गई हैं।

Keywords:Rukmini Vasanth Controversy, Producer Ravi Shankar Statement, Junior Ntr Promotion Event, Kantara Chapter 1 Actress Insulted, Rukmini Vasanth Latest News, Ravi Shankar Trolls Social Media

What do you think?

- Advertisement -