- Advertisement -
- Advertisement -

“यह गाना कन्नड़ में था और तीन साल पहले शूट हुआ”, KD के वल्गर गाने पर नोरा फतेही का पहला रिएक्शन

मूवीज़ बॉलीवुड सेलिब्रिटी न्यूज़
this song was in kannada and shot three years ago says nora fatehi in her first reaction to kds controversial song

Nora Fatehi Responds to Controversy: नोरा फतेही का गाना ‘सरके चुनर तेरी सरके’ इस समय विवादों में फंसा हुआ है। गाने में संजय दत्त भी नजर आए हैं। गाने के हिंदी बोल रकीब आलम ने लिखे हैं, लेकिन उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने खुद इसे रचना नहीं किया, बल्कि कन्नड़ वर्जन का शब्द-दर-शब्द अनुवाद किया। इस पूरे मामले पर अब नोरा फतेही ने प्रतिक्रिया दी और गाने को लेकर फैली गलतफहमी को दूर किया।

नोरा ने गाने को लेकर रखा अपना पक्ष

नोरा फतेही ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि यह गाना तीन साल पहले कन्नड़ में शूट किया गया था। वह बड़े प्रोजेक्ट और आइकॉन संजय दत्त के कारण इसके लिए राजी हुई थीं। शूटिंग के दौरान उन्हें गाने के भद्दे होने का अंदाजा नहीं था, लेकिन हिंदी वर्जन सुनने के बाद उन्हें इसकी समस्या समझ में आई।

यहां देखें नोरा का वीडियो

रकीब आलम ने गाने के अनुवाद और विवाद पर खुलासा किया

‘सरके चुनर तेरी सरके’ के हिंदी अनुवाद पर रकीब आलम ने बताया कि मूल गाना कन्नड़ में डायरेक्टर प्रेम ने लिखा था। उन्होंने सिर्फ अनुवाद किया और शुरू में मना भी किया क्योंकि बोल सेंसर पास नहीं होंगे। हालांकि डायरेक्टर ने इसे वैसे ही रखने को कहा। रकीब ने कहा कि यह उनका अपना रचना नहीं है और उन्हें इस मामले में अपमानित महसूस हुआ।

Keywords: Nora Fatehi New Song Controversy, Rakeeb Alam Song Translation, Sanjay Dutt Song Controversy, Sanjay Dutt Song Controversy

What do you think?

- Advertisement -