- Advertisement -
- Advertisement -

“15 की उम्र से जानता हूं उन्हें”, सतीश शाह को याद कर फूट पड़ा सलमान का दर्द

मूवीज़ बॉलीवुड सेलिब्रिटी न्यूज़
known him since i was 15 salman khan breaks down remembering satish shah

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपने करीबी और दिग्गज एक्टर सतीश शाह के निधन से बेहद दुखी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर सतीश शाह को याद किया और बताया कि वह उन्हें सिर्फ 15 साल की उम्र से जानते थे।

सलमान खान का भावुक पोस्ट

रविवार को सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सतीश शाह के साथ फिल्म जुड़वा (1997) की एक पुरानी तस्वीर साझा करते हुए लिखा , “Known u since I was 15 life lived kingsize.. May your soul rest in peace. Will miss u Satish Ji.”

सलमान और सतीश शाह ने कई सुपरहिट फिल्मों में साथ काम किया था, जैसे ,हम आपके हैं कौन, हम साथ साथ हैं, हर दिल जो प्यार करेगा और मुझसे शादी करोगी।सलमान के इस पोस्ट पर फैंस ने भी भावुक कमेंट किए “राजाओं जैसी ज़िंदगी, राजाओं जैसी यादें छोड़ गई।”“Rest in peace legend, we will miss you.”

सतीश शाह का अंतिम संस्कार

रविवार को मुंबई में सतीश शाह का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान उनके परिवार, रिश्तेदारों और फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे शामिल हुए। सभी ने उन्हें नम आंखों से विदाई दी।

अमिताभ बच्चन ने भी जताया दुख

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने भी अपने ब्लॉग पर सतीश शाह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा , “एक और दिन, एक और काम और एक और साथी चला गया सतीश शाह। एक युवा टैलेंट, जिसने बहुत जल्दी हमें अलविदा कह दिया। यह समय बहुत भारी है, शब्द साथ नहीं देते।”उन्होंने आगे लिखा ,“लेकिन कहा गया है ‘शो मस्ट गो ऑन’। ज़िंदगी चलती रहती है, चाहे दर्द कितना भी गहरा क्यों न हो। हम सबको उस ‘शो’ का हिस्सा बने रहना है, चाहे मन कितना भी उदास क्यों न हो।”

74 वर्ष की उम्र में सतीश शाह का निधन

वयोवृद्ध अभिनेता सतीश शाह का निधन शनिवार दोपहर हुआ। बताया जा रहा है कि वह मुंबई स्थित अपने घर पर लंच के दौरान अचानक गिर पड़े, जिसके बाद उन्हें तुरंत हिंदुजा अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। कुछ महीनों पहले ही उन्होंने किडनी ट्रांसप्लांट सर्जरी करवाई थी और हाल के महीनों में उनकी तबीयत ठीक नहीं चल रही थी।

सतीश शाह टीवी और फिल्मों दोनों में अपने शानदार किरदारों के लिए जाने जाते थे। टीवी पर उनके आइकॉनिक शो सराभाई वर्सेस सराभाई और ये जो है जिंदगी’ ने उन्हें हर घर में मशहूर बना दिया था।फिल्मों में उन्होंने कल हो ना हो, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, हम आपके हैं कौन, मुझसे शादी करोगी, मैं हूं ना जैसी फिल्मों में बेहतरीन काम किया था।उनकी कॉमिक टाइमिंग, हाज़िरजवाबी और पॉजिटिव एनर्जी हमेशा लोगों के दिलों में ज़िंदा रहेगी।सलमान खान के शब्दों में ही “सतीश जी, आपने ज़िंदगी को राजाओं की तरह जिया… अब आपकी यादें हमेशा हमारे साथ रहेंगी।”

Keywords: Satish Shah, Bollywood Tribute, Satish Shah Death

What do you think?

- Advertisement -