- Advertisement -
- Advertisement -

खरीदारों को गुमराह करने के मामले में कानूनी मुसीबत में फंसे तेलुगु अभिनेता महेश बाबू,अभिनेता को भेजा गया नोटिस

मूवीज़ साउथ मूवी
telugu actor mahesh babu lands in legal trouble for misleading buyers a notice has been sent to the actor

तेलुगु अभिनेता महेश बाबू कानूनी मुसीबत में फंस गए हैं। डेक्कन क्रॉनिकल की एक रिपोर्ट के अनुसार, तेलंगाना में रंगा रेड्डी जिला उपभोक्ता आयोग ने गुंटूर करम अभिनेता को एक रियल एस्टेट फर्म का प्रचार करने के लिए नोटिस जारी किया है, जो खरीदारों को गुमराह करती है। हैदराबाद स्थित एक डॉक्टर ने शिकायत दर्ज कराई है जिसमें आरोप लगाया गया है कि उसके साथ धोखाधड़ी की गई है, क्योंकि उसने ऐसे प्लॉट के लिए 34.8 लाख रुपये का भुगतान किया, जो अस्तित्व में ही नहीं है। कथित तौर पर अभिनेता को तीसरे प्रतिवादी के रूप में नामित किया गया है।

इस साल अप्रैल में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रियल एस्टेट फर्म साई सूर्या डेवलपर्स और सुराना ग्रुप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए महेश बाबू को तलब किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता को विज्ञापन शुल्क के तौर पर 5.9 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया था।

साउथ अभिनेता महेश बाबू को तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिला उपभोक्ता आयोग की ओर से कानूनी नोटिस भेजा गया है। मामला एक रियल एस्टेट घोटाले से जुड़ा है, जिसमें एक डॉक्टर ने 34.8 लाख की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। दरअसल शिकायतकर्ता का कहना है कि जिस प्लॉट के लिए उसने भुगतान किया, वह असल में है ही नहीं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मामला साई सूर्या डेवलपर्स नाम की कंपनी से जुड़ा है, जिसके लिए महेश बाबू ब्रांड एंबेसडर रह चुके हैं। शिकायतकर्ता का आरोप है कि महेश बाबू के प्रचार के चलते उन्हें कंपनी पर भरोसा हुआ, और उन्होंने 34.8 लाख का भुगतान कर दिया। अब जब प्लॉट मौजूद नहीं है, तो इसे खरीदारों को गुमराह करने की श्रेणी में रखा गया है।

यह पहली बार नहीं है जब महेश बाबू इस कंपनी के कारण सवालों के घेरे में फंसे हो। अप्रैल 2024 में ईडी ने अभिनेता से पूछताछ की थी। हालांकि, ईडी ने साफ किया था कि अभिनेता इस घोटाले में सीधे आरोपी नहीं हैं। इस पूरे मामले पर अभी तक महेश बाबू या उनकी टीम की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

महेश बाबू के फिल्मी करियर की बात करें तो अभिनेता आखिरी बार साल 2023 की फिल्म ‘गुंटूर करम’ में नज़र आए थे। इन दिनों अभिनेता निर्देशक एस.एस. राजामौली की अगली बिग-बजट फिल्म ‘SSMB29’ में काम कर रहे हैं। इस जंगल एडवेंचर फिल्म को इंडियाना जोन्स जैसी थीम पर बताया गया है। इस फिल्म में महेश बाबू के साथ प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन भी नजर आने वाले हैं।

What do you think?

- Advertisement -