- Advertisement -
- Advertisement -

O’Romeo Teaser Review: शाहिद कपूर का ‘कबीर सिंह’ मोड ऑन, ‘O’Romeo’ फिल्म में दिखी अब तक की सबसे वायलेंट लव स्टोरी

बॉलीवुड मूवी न्यूज़ मूवीज़
shahid kapoor turns on his kabir singh mode oromeo presents the most violent love story yet

Photo Credit - Video Grab

शाहिद कपूर ने अपने करियर में कई टेढ़े-मेढ़े किरदार किए हैं, लेकिन O’Romeo में उनका अंदाज एकदम अलग और काफी डरावना है। प्रोमो की शुरुआत में ही वो यॉट पर बैठे हैं, ठंडा, बेरहम, और आंखों में गुस्सा लिए। चेहरे पर कोई लफ्फाजी नहीं, सीधी चुनौती है। ये वो रोमियो नहीं है जो फूल लेकर आए, ये सीधे पिस्तौल और खंजर की बात करता है। विशाल भारद्वाज की दुनिया में ये रोमियो मोहब्बत करता है, लेकिन उसी मोहब्बत में खुद को बर्बाद करने से भी नहीं डरता। शाहिद का ये किरदार साफ बताता है कि फिल्म सिर्फ एक लव स्टोरी नहीं, ये जुनून और हिंसा के बीच झूलती एक काली कहानी है।

ये है विशाल भारद्वाज की खासियत?

प्रोमो में विशाल भारद्वाज का रंग साफ दिखता है कि सब कुछ डार्क, शायरी जैसी लाइनें और बैकग्राउंड में बेचैन करने वाला म्यूज़िक। गोलियों की आवाज़, तलवारों की चमक, और किरदारों की पागल हँसी कैसे सब मिलकर एक अराजक दुनिया बना देते हैं। विशाल फिर दिखा देते हैं कि हिंसा को दिखाना ही नहीं, उसे कहानी का हिस्सा बनाना वो बखूबी जानते हैं। यहां रोमांस मासूम नहीं, खतरनाक है। प्यार किसी को फाइटर बना सकता है, और उसी प्यार में इंसान खुद को भुला भी देता है ये बात फिल्म के डायलॉग्स में गहराई से उतरती है।

फिल्म की मजबूत कास्टिंग

O’Romeo सिर्फ शाहिद की फिल्म नहीं लगती। हर किरदार की अपनी लड़ाई और लेयर है। नाना पाटेकर का रोल रहस्यमय और डरावना है। विक्रांत मैसी टूटा हुआ, मासूम प्रेमी नजर आता है। अविनाश तिवारी का वॉरियर लुक देखकर कहीं न कहीं ताकत और इज्जत की झलक मिलती है। दिशा पाटनी और तमन्ना भाटिया की झलकें भले छोटी हैं, लेकिन दिलचस्पी बढ़ा देती हैं। फरीदा जलाल का एक डायलॉग “अगर इश्क़ ने आशिक़ कर जाए तो रोमियो, अगर मर जाये तो चू***” इश्क़ और पागलपन के बीच की लाइन को बहुत अच्छे से सामने लाता है।

वैलेंटाइन वीकेंड की बड़ी भिड़ंत

फिल्म के आखिर में त्रिप्ति डिमरी की एंट्री इस हिंसक कहानी में थोड़ा इमोशनल बैलेंस लाती है। शाहिद की आंखों में पहली नजर का प्यार दिखता है, लेकिन असली सवाल यही है कि क्या ये प्यार उसे इंसान बनाता है या और ज्यादा खतरनाक? O’Romeo वैलेंटाइन वीकेंड पर आ रही है, 13 फरवरी जहां इसका सीधा मुकाबला Tu Yaa Main से है। दोनों ही फिल्में प्यार को डार्क और ट्विस्ट के साथ दिखाने का वादा करती हैं। ऐसे में इस बार वीकेंड सिर्फ रोमांस के लिए नहीं, बल्कि सिनेमा के लिए भी काफी धमाकेदार रहने वाला है।

Keywords: O’Romeo Film, Shahid Kapoor New Movie, Vishal Bhardwaj Film, Bollywood Dark Romance, Shahid Kapoor Gangster Role, O’Romeo Teaser

What do you think?

- Advertisement -