- Advertisement -
- Advertisement -

मुंबई में अक्षय कुमार के काफिले में शामिल कार का हुआ एक्सीडेंट, सड़क पर पलटी गाड़ी का वीडियो हुआ वायरल

बॉलीवुड सेलिब्रिटी न्यूज़ भारत मूवीज़
akshay kumars convoy car involved in accident in mumbai video of overturned car goes viral

मुंबई: मुंबई के पॉश इलाके जुहू में सोमवार सुबह करीब 9 बजे एक गंभीर सड़क हादसा सामने आया। यह हादसा थिंक जिम के पास हुई, जहां अभिनेता अक्षय कुमार की सिक्योरिटी में चल रही एस्कॉर्ट कार एक ऑटो रिक्शा से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सिक्योरिटी कार सड़क पर पलट गई और ऑटो के तो परखच्चे ही उड़ गए। हादसे के बाद कुछ पल के लिए सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग फौरन भागकर पहुंचे, घायलों को बाहर निकाला। पुलिस भी मौके पर पहुंची, हालात संभाले, ट्रैफिक कंट्रोल किया। शुरुआती पता तो यही चला कि ये कार अक्षय की रेगुलर सिक्योरिटी का हिस्सा थी, जिसमें उनके पर्सनल सिक्योरिटी गार्ड्स बैठते हैं।

हादसे में दो लोग हुए घायल

इस हादसे में दो लोग घायल हुए, एक सिक्योरिटी कार का ड्राइवर और दूसरा ऑटो में बैठा शख्स। टक्कर के बाद ऑटो में फंसे लोग थोड़ी देर तक घबराए रहे, लेकिन आसपास के लोगों और पुलिस ने सबको सही सलामत बाहर निकाल लिया। घायलों को फौरन नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। सबसे बड़ी राहत की बात यही रही कि इतनी भयानक टक्कर के बावजूद किसी की जान नहीं गई। पुलिस अब ये जानने में जुटी है कि हादसा तेज रफ्तार की वजह से हुआ, किसी की लापरवाही थी या फिर कोई तकनीकी गड़बड़ी रही।

वीडियो वायरल सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। जिसने भी देखा, एक पल को सन्न रह गया। वीडियो में साफ दिखता है, सिक्योरिटी कार उलटी पड़ी है, ऑटो का तो नामोनिशान तक नहीं बचा। तस्वीरें देखकर ही समझ आता है कि टक्कर कितनी भयानक थी। लोग घायलों की सलामती के लिए दुआ कर रहे हैं; कई लोग मुंबई की ट्रैफिक और सड़क सुरक्षा पर सवाल उठा रहे हैं। खासकर वीआईपी मूवमेंट के वक्त आम लोगों की सुरक्षा को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

एनिवर्सरी ट्रिप से लौटने के बाद हुआ हादसा

ये हादसा ऐसे वक्त हुआ जब अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना अपनी शादी की 25वीं सालगिरह मनाकर विदेश से लौटे ही थे। हाल ही में दोनों ने छुट्टियों की फोटोज और वीडियोज शेयर किए थे, जिन्हें फैंस ने खूब पसंद किया।

ट्विंकल ने पैराग्लाइडिंग का एक वीडियो भी पोस्ट किया था, जो काफी वायरल हुआ। हादसे के वक्त अक्षय खुद कार में नहीं थे, लेकिन मामला उनके नाम से जुड़ा होने के चलते हर तरफ चर्चा में आ गया। अभी तक अक्षय या उनके परिवार की ओर से कोई बयान नहीं आया है।

Keywords: Akshay Kumar Security Car Accident, Mumbai Road Accident, Bollywood News, Auto Rickshaw Accident

What do you think?

- Advertisement -