- Advertisement -
- Advertisement -

सलमान खान का दबाव या सनी देओल का खौफ? जानिए क्यों बदल गई दबंग की कास्टिंग?अभिनव कश्यप का शॉकिंग खुलासा

बॉलीवुड सेलिब्रिटी न्यूज़ मूवीज़
salman khans pressure or sunny deols wrath abhinav kashyaps shocking revelation on why dabangg casting changed

दबंग जैसी सुपरहिट फिल्म बनाने वाले डायरेक्टर अभिनव कश्यप ने हाल ही में एक ऐसा खुलासा किया है, जिसने बॉलीवुड के गलियारों में फिर हलचल मचा दी है। उन्होंने बताया कि फिल्म की शुरुआत में सलमान खान के पिता के रोल के लिए सबसे पहले धर्मेंद्र का नाम सामने आया था। लेकिन धर्मेंद्र को कास्ट करने से पहले ही वह घबरा गए। वजह थी गुंडा फिल्म का कुख्यात विवाद और सनी देओल का गुस्सा।

धर्मेंद्र से क्यों डर गए अभिनव?

अभिनव ने कहा कि, “मैं धर्मेंद्र जी से मिला था। उन्होंने मेरा हाथ पकड़कर कहा, बेटा, तभी लेना जब रोल दमदार हो, वरना मत लेना।” इसी दौरान यह भी चर्चा थी कि सनी देओल ने गुंडा फिल्म में धर्मेंद्र का अपमानजनक सीन दिखाने के लिए डायरेक्टर कांती शाह की पिटाई कर दी थी। यही खबरें सुनकर अभिनव डर गए और आखिरकार उन्होंने धर्मेंद्र की जगह विनोद खन्ना को साइन किया।

दबंग है सलमान का परिवार?

सलमान का परिवार करता था कास्टिंग कंट्रोल
इंटरव्यू में अभिनव ने यह भी खुलासा किया कि कास्टिंग से जुड़े ज़्यादातर फैसले सलमान और उनका परिवार लेते थे। सलमान ने ही विनोद खन्ना और डिंपल कपाड़िया का नाम सुझाया, जबकि सोहेल खान हमेशा पैसों पर बातचीत करते थे। अभिनव का कहना है कि सिर्फ सोनू सूद को लेने की जिद उन्होंने खुद की थी, लेकिन सोनू की मजबूत बॉडी देखकर सलमान इनसिक्योर हो गए।

सोनाक्षी की एंट्री से भी थे अनजान

अभिनव के मुताबिक, उन्हें इस बात की जानकारी तक नहीं दी गई थी कि फिल्म की हीरोइन सोनाक्षी सिन्हा होंगी। उन्होंने सलमान और उनके परिवार को गुंडा गैंग और सलमान को गुंडे-मवाली वाली इमेज वाला बताया।

धर्मेंद्र का क्या था विवाद ?

कांती शाह की फिल्म गुंडा में एक बेहद आपत्तिजनक सीन था, जिसमें धर्मेंद्र को एक नग्न महिला के साथ गलत तरीके से दिखाया गया। असल में धर्मेंद्र ने ऐसा कोई सीन किया ही नहीं था, बल्कि यह एडिटिंग ट्रिक से बनाया गया था। इसी अपमानजनक दृश्य को लेकर सनी देओल भड़क गए और खबरों के अनुसार कांती शाह की जमकर पिटाई कर दी।

बहरहाल अभिनव कश्यप का यह खुलासा यह बताता है कि दबंग की कास्टिंग केवल टैलेंट पर नहीं, बल्कि डर, दबाव और पॉलिटिक्स के बीच तय हुई थी!

Keywords: Abhinav Kashyap, Dabangg Casting, Dharmendra, Sunny Deol Anger, Kanti Shah Controversy, Salman Khan Family, Bollywood Gossip, Vinod Khanna, Sonakshi Sinha, Dabangg Movie

What do you think?

- Advertisement -