बॉलीवुड के गलियारों से कास्टिंग काउच से जुड़े अनगिनत किस्से आए दिन सामने आते रहते हैं। चमक-दमक से भरी इस इंडस्ट्री में शायद ही कोई ऐसी एक्ट्रेस हो, जिसे कभी न कभी कास्टिंग काउच या किसी ओछी हरकत का सामना न करना पड़ा हो। छोटे पर्दे से लेकर सिल्वर स्क्रीन तक अपनी छाप छोड़ चुकीं एक्ट्रेस मौनी रॉय ने हाल ही में एक ऐसे दर्दनाक हादसे को याद किया, जिसने उन्हें बरसों तक अंदर से झकझोर कर रख दिया था।
मौनी रॉय ने अपने करियर की शुरुआत साल 2006 में पॉपुलर टीवी सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ से की थी। इस शो में उनके सपोर्टिव रोल को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। हालांकि, उन्हें असली पहचान सीरियल ‘देवों के देव महादेव’ में सती के किरदार से मिली थी। हाल ही में मौनी रॉय एक टॉक शो नजर आईं। इस शो में एक्ट्रेस ने ग्लैमर इंडस्ट्री की चकाचौंध के पीछे छिपे कड़वे सच को उजागर किया। बातचीत के दौरान उन्होंने उस घटना का जिक्र किया, जिसने उन्हें सालों तक डर और सदमे में रखा।
कास्टिंग काउच पर खुलासा
जब मौनी से पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच या किसी गलत व्यवहार का सामना किया है, तो मौनी ने बताया कि उनके साथ सीधा कास्टिंग काउच नहीं हुआ, लेकिन स्क्रिप्ट सुनाने के बहाने उनके साथ बेहद बदतमीजी की गई थी।
एक्ट्रेस ने बताया कि जब वह 21-22 साल की थी, तब एक डायरेक्टर ने उन्हें स्क्रिप्ट सुनाने के लिए अपने ऑफिस बुलाया था। सीन में दिखाया गया था कि हीरोइन स्विमिंग पूल में गिर जाती है और उसे तैरना नहीं आता। तभी हीरो आता है और उसे माउथ टू माउथ (यानी मुंह से सांस देकर) होश में लाता है।
मौनी बताती हैं कि जब वह सीन सुना रही थीं, तो सामने बैठे व्यक्ति ने वास्तव में उनका चेहरा पकड़ लिया और माउथ टू माउथ करने की कोशिश की। कुछ सेकंड तक तो उन्हें समझ ही नहीं आया कि उनके साथ क्या हो रहा है। लेकिन जब उन्हें अहसास हुआ, तो वह घबरा गईं और तुरंत वहां से भाग गई।
एक्ट्रेस कहती हैं कि यह अनुभव इतना डरावना था कि वह लंबे समय तक इससे उबर नहीं पाई। उन्होंने उस डायरेक्टर या मेकर का नाम तो नहीं बताया, लेकिन साफ कहा कि इस घटना ने उन्हें इंडस्ट्री की हकीकत से रूबरू करा दिया।
मौनी रॉय ने साल 2018 में अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘गोल्ड’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद वह जॉन अब्राहम के साथ ‘रोमियो अकबर वॉल्टर’ में नजर आईं। उनकी फिल्म ‘गोल्ड’ को दर्शकों और क्रिटिक्स, दोनों ने खूब सराहा था।
फिल्मों के अलावा मौनी अब बिजनेस की दुनिया में भी कदम रख चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने अपना रेस्टोरेंट बदमाश लॉन्च किया है, जो काफी सुर्खियों में है। हालांकि, अपने रेस्टोरेंट की कीमतों को लेकर वह सोशल मीडिया पर ट्रोल्स के निशाने पर भी आ गई थी।
Keywords: Mouni Roy Casting Couch Experience, Mouni Roy Shocking Revelation, Bollywood Casting Couch Story