- Advertisement -
- Advertisement -

“ये मैं नहीं हूं!”  प्रियंका चोपड़ा ने ‘वर्जिन पत्नी’ वाले कोट पर तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया यूजर्स को दी चेतावनी

बॉलीवुड सेलिब्रिटी न्यूज़ मूवीज़
virgin wife backlash head of state actress priyanka chopra fires back issues stern warning to social media users 1

ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी हॉलीवुड फिल्म ‘Heads of State’ के प्रमोशन में बिज़ी हैं, लेकिन इसी बीच उनका नाम एक अजीबोगरीब विवाद से जुड़ गया। सोशल मीडिया पर दरअसल कोट वायरल हुआ, जिसमें लिखा था  “पत्नी के लिए वर्जिन मत ढूंढो, अच्छे संस्कार वाली लड़की चुनो। वर्जिनिटी एक रात में खत्म हो जाती है, लेकिन संस्कार जीवनभर साथ रहते हैं।” इस  बयान को प्रियंका के नाम से जोड़ा गया, अब प्रियंका ने न सिर्फ इसका खंडन किया, बल्कि जमकर लताड़ भी लगाई।

गुरुवार को प्रियंका ने इस फेक कोट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रीशेयर करते हुए लिखा, “यह मेरी बात नहीं है, न मेरी सोच, न मेरी आवाज़। सिर्फ इसलिए कि कुछ इंटरनेट पर है, इसका मतलब ये नहीं कि वो सच है। फेक कंटेंट बनाना आज के समय में वायरल होने का सबसे आसान तरीका बन गया है। ऐसे झूठे पोस्ट्स से सावधान रहें और हर स्क्रॉल की गई चीज़ पर यकीन न करें।”

priyanka chopra
प्रियंका चोपड़ा इंस्टाग्राम स्टोरी का स्क्रीन ग्रैब

प्रियंका के इस बयान के बाद फैंस ने भी उनकी ईमानदारी और स्पष्टता की तारीफ की। कई लोगों ने पूछा ,  ‘आखिर The Brief India जैसे पेज बिना पुष्टि के ऐसे कंटेंट कैसे पोस्ट कर सकते हैं’?

प्रियंका के शूटिंग के दौरान लगी चोट

इतना ही नहीं, प्रियंका ने हाल ही में एक और चौंकाने वाला खुलासा किया। The Tonight Show में जिमी फेलन से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि Heads of State की एक एक्शन सीन शूट करते वक्त उनकी आईब्रो का एक हिस्सा कैमरे से कट गया था।

उन्होंने कहा, “कैमरा ज़्यादा पास आ गया, और मेरी आईब्रो का एक हिस्सा उड़ गया। शुक्र है कि आंख नहीं गई! मैंने वहीं सर्जिकल ग्लू लगाया और शूट पूरा किया क्योंकि बारिश में दोबारा शूट करना मेरा सपना नहीं था।”

क्या है ‘Heads of State’?

इस एक्शन-कॉमेडी फिल्म में प्रियंका के साथ हॉलीवुड के दिग्गज सितारे जॉन सीना, इद्रिस एल्बा और जैक क्वैड नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन Hardcore Henry और Nobody जैसी फिल्मों से मशहूर इलिया नैशुलर कर रहे हैं।

जल्द होगी भारत वापसी !

प्रियंका चोपड़ा जल्द ही एस.एस. राजामौली की बहुप्रतीक्षित फिल्म में महेश बाबू के साथ नजर आ सकती हैं। हालांकि, इस प्रोजेक्ट को लेकर आधिकारिक ऐलान अभी बाकी है , लेकिन फैंस पहले से ही एक्साइटेड हैं।

Keywords: प्रियंका चोपड़ा इन हेड ऑफ़ स्टेट, प्रियंका चोपड़ा लेटेस्ट न्यूज़

What do you think?

- Advertisement -