- Advertisement -
- Advertisement -

‘Baahubali: The Epic’ Review: प्रभास और राजामौली की फिल्म ने मचाया तहलका, फैंस बोले , “हर सीन दिल छू गया!”

मूवीज़ साउथ मूवी
baahubali the epic review prabhas and rajamoulis film creates a stir fans say every scene is heart touching

Photo Credit - @BaahubaliMovie

‘बाहुबली’ ने भारतीय सिनेमा में जो तूफान मचाया था, उसे पूरे दस साल बीत चुके हैं। अब एस.एस. राजामौली की ये गाथा एक बार फिर पर्दे पर लौटी है ‘Baahubali: The Epic’ के रूप में। यह चार घंटे का स्पेशल री-एडिटेड वर्ज़न है, जिसमें ‘Baahubali: The Beginning’ और ‘Baahubali 2: The Conclusion’ को जोड़कर एक नई सिनेमैटिक यात्रा के रूप में पेश किया गया है। 31 अक्टूबर को रिलीज़ हुई इस फिल्म ने अमेरिका प्रीमियर से ही दर्शकों का दिल जीत लिया है। ट्विटर पर इसे मस्ट-वॉच एक्सपीरियंस कहा जा रहा है।

री-एडिटेड वर्जन बना नया सिनेमाई अनुभव

रिलीज़ से पहले ही फिल्म की एडवांस बुकिंग जबरदस्त रही, जो राजामौली की इस महागाथा की सदाबहार लोकप्रियता को दिखाती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस संयुक्त संस्करण में कहानी को बेहतरीन तरीके से जोड़ा गया है, जिससे यह एक पूरी तरह नया अनुभव देता है।

फैंस की तारीफें

ट्विटर पर दर्शक फिल्म की खूब सराहना कर रहे हैं। एक यूज़र ने लिखा ? “#BaahubaliTheEpic देखने के बाद सबसे बड़ा आकर्षण @MM_Keeravani का संगीत है। उनकी धुनें, आवाज़ और बैकग्राउंड स्कोर फिर से सुनना एक सुखद अनुभव है। और #Prabhas की किंग साइज मौजूदगी तो स्क्रीन पर देखने लायक है। अनुष्का की नारी शक्ति इस फिल्म में एक अलग ही ऊर्जा भर देती है।” दूसरे दर्शक ने लिखा, “वाह… शब्द नहीं हैं! @ssrajamouli की ‘BAAHUBALI: THE EPIC’ सच में एक पौराणिक मास्टरपीस है , भव्यता, भावना और अद्भुत विजुअल्स का संगम। यह भारतीय सिनेमा का सबसे शानदार अनुभवों में से एक है।” एक समीक्षक ने फिल्म को लेकर कहा

“#BaahubaliTheEpic – Edited. Elevated. Emotional. यह हर सिनेमा प्रेमी के लिए देखना ज़रूरी है। चाहे आपने ‘बाहुबली’ कितनी भी बार देखी हो, यह एकल संस्करण फिर भी नया रोमांच देता है।”

दूसरे यूज़र ने लिखा “10 साल बाद भी ‘बाहुबली’ उतनी ही ताज़गी भरी और जोश से भरपूर लगती है। @ssrajamouli और उनकी टीम को सलाम 225 मिनट की शुद्ध सिनेमैटिक यूफोरिया।”

एक अन्य ने लिखा ? “इतने साल बाद भी युद्ध दृश्य आज भी बेजोड़ हैं, किसी ने उनकी बराबरी नहीं की।”

सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

‘Baahubali: The Epic’ की स्क्रीनिंग के दौरान एक फैन ने वह आइकॉनिक सीन दोहरा दिया, जिसमें रानी शिवगामी शिशु बाहुबली को गोद में उठाए होती हैं। दर्शक ने ठीक उसी अंदाज़ में अपने दोस्त को गोद में उठा लिया और यह मज़ेदार पल कैमरे में कैद हो गया। कुछ ही घंटों में वीडियो वायरल हो गया और कमेंट सेक्शन में यूज़र्स ने इमोजी और फनी रिएक्शन की बाढ़ ला दी।एक यूज़र ने मज़ाकिया अंदाज़ में लिखा , “😂😂 अय्या अय्या… वीदेवाडु मनीषिनी लेपेसाडु! #बाहुबली सीन रीक्रिएट चेसेसारू जक्कन्ना! #विजाग #BaahubaliTheEpic#31OctoberRelease”

दूसरे ने कहा “ये तो कमाल कर दिया भाई! इतना हंसे कि पेट दुखने लगा।”एक और यूज़र ने मज़ेदार कमेंट किया , “ओरे बाहुबली! अब तू ही बता, किसे उठाया जा रहा है?” इस वीडियो ने फैंस के बीच पुरानी यादें ताज़ा कर दीं और एक बार फिर ‘बाहुबली’ फीवर सोशल मीडिया पर छा गया।

Keywords: Baahubali The Epic, SS Rajamouli, Prabhas, Anushka Shetty, Baahubali Twitter Review, Baahubali Re-Edited Version

What do you think?

- Advertisement -