- Advertisement -
- Advertisement -

अमिताभ बच्चन पर हो सकता है हमला ? केंद्रीय एजेंसियों की बढ़ी चिंता, दिलजीत दोसांझ से मुलाकात के बाद अलर्ट पर केंद्रीय एजेंसियां!

भारत बॉलीवुड सेलिब्रिटी न्यूज़ मूवीज़
could amitabh bachchan be attacked central agencies on high alert after his meeting with diljit dosanjh

Photo Credit- @SrBachchan

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की सुरक्षा को लेकर केंद्रीय एजेंसियों ने गंभीर आशंका जताई है। जानकारी के मुताबिक, हाल ही में कौन बनेगा करोड़पति 19 के एक एपिसोड में जब दिलजीत दोसांझ मेहमान बनकर पहुंचे और उन्होंने अमिताभ बच्चन से गर्मजोशी से मुलाकात की, उसके तुरंत बाद खालिस्तानी संगठनों की ओर से धमकियां सामने आईं।

खबरों के अनुसार, एजेंसियां अब इन धमकियों का आकलन कर रही हैं और अमिताभ बच्चन को अतिरिक्त सुरक्षा देने पर विचार हो रहा है। बताया जा रहा है कि इस पूरे विवाद की जड़ में दिलजीत दोसांझ का वह वीडियो है, जिसमें उन्होंने बच्चन साहब के पैर छुए थे जिसके बाद सिख्स फॉर जस्टिस (SFJ) नामक संगठन ने नाराजगी जताई।

खालिस्तानी संगठन की धमकी

SFJ के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने दिलजीत दोसांझ को चेतावनी दी है कि उनका 1 नवंबर को मेलबर्न में होने वाला Aura 2025 कॉन्सर्ट रद्द कराया जाएगा। संगठन का आरोप है कि दिलजीत ने अमिताभ का सम्मान कर 1984 के सिख दंगों के पीड़ितों का अपमान किया। SFJ ने अमिताभ बच्चन पर पुराने आरोप दोहराते हुए कहा कि उन्होंने कथित रूप से दंगों के दौरान खून का बदला खून जैसा नारा दिया था, जिससे हिंसा भड़क उठी थी।

ऑस्ट्रेलिया में कॉन्सर्ट पर अलर्ट

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेलबर्न पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने इस कॉन्सर्ट की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। स्थानीय खुफिया रिपोर्टों में इस इवेंट को संभावित निशाना बताया गया है। अधिकारियों ने खतरे के स्तर को Level-2 Alert तक बढ़ा दिया है।

सोशल मीडिया पर ट्रेंड चला #BoycottDiljit

SFJ समर्थकों ने सोशल मीडिया पर #BoycottDiljit और #PanthicJustice जैसे हैशटैग चलाकर अभियान शुरू किया है। कई विदेशी अकाउंट्स और इन्फ्लुएंसर्स भी इसमें शामिल बताए जा रहे हैं। एजेंसियां इसे एक योजनाबद्ध ऑनलाइन प्रचार बता रही हैं, जिसका उद्देश्य जनभावनाओं को भड़काना है।

इस पूरे घटनाक्रम के बाद केंद्रीय एजेंसियां अमिताभ बच्चन की सुरक्षा व्यवस्था की पुनर्समीक्षा कर रही हैं। वहीं, प्रशंसक दोनों सितारों अमिताभ और दिलजीत की सलामती की दुआ कर रहे हैं।

Keywords: Amitabh Bachchan Security, Diljit Dosanjh KBC Episode, SFJ Threat, Central Agencies Alert

What do you think?

- Advertisement -