- Advertisement -
- Advertisement -

अनीत पड्डा का वीडियो बना विवाद का कारण, लोगों ने लगाया मुस्लिम धर्म का मजाक उड़ाने का आरोप

मूवीज़ बॉलीवुड सेलिब्रिटी न्यूज़
aneet paddas old video sparks controversy accused of mocking the muslim faith

सोशल मीडिया सेंसेशन अनीत पड्डा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनका एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे अपनी एक दोस्त के साथ मशहूर मुस्लिम प्रार्थना गीत ‘लब पे आती है दुआ’ पर डांस करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं कुछ यूजर्स ने अनीत पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया है, वहीं कई लोग उनका समर्थन भी कर रहे हैं।

मजाक बनाने का लगा आरोप

कई यूजर्स का कहना है कि ‘लब पे आती है दुआ’ एक नात है, जिसे धार्मिक रूप से बहुत सम्मान के साथ गाया जाता है, इसलिए इस पर डांस करना अनुचित है। एक यूजर ने लिखा, “अगर यही किसी भजन पर किया जाता तो सब कहते मजाक उड़ाया जा रहा है, तो नात पर ऐसा करना भी गलत है।” वहीं एक अन्य ने टिप्पणी की, “मैं मुस्लिम हूं और मुझे इस वीडियो से ठेस पहुंची है, जैसे किसी और धर्म का अपमान मुझे खलता है।”

बचाव में उतरे फैन्स

हालांकि, कुछ लोगों ने अनीत का बचाव करते हुए कहा कि उनका इरादा मजाक उड़ाने का नहीं, बल्कि सिर्फ एंजॉय करने का था। एक यूजर ने लिखा, “वह किसी धर्म का अपमान नहीं कर रहीं। ‘लब पे आती है दुआ’ दरअसल मोहम्मद इकबाल की लिखी एक बाल प्रार्थना है, जो कई स्कूलों में बच्चों द्वारा गाई जाती है।”

विवाद के बीच कुछ यूजर्स ने यह भी कहा कि अनीत जैसी लोकप्रिय हस्तियों को धार्मिक गीतों और प्रार्थनाओं के प्रति अधिक संवेदनशील रहना चाहिए, ताकि किसी की भावनाओं को ठेस न पहुंचे। फिलहाल, अनीत पड्डा ने इस पूरे विवाद पर कोई सार्वजनिक बयान नहीं दिया है।

Keywords: Aneet Padda Viral Video, Lab Pe Aati Hai Dua, Muslim Sentiments, Social Media Controversy

What do you think?

- Advertisement -