- Advertisement -
- Advertisement -

पेरिस फैशन वीक में आराध्या बच्चन का ग्लैमरस डेब्यू स्टाइल,फैंस बोले, “मां ऐश्वर्या की तरह बनेगी डीवा”

मूवीज़ बॉलीवुड सेलिब्रिटी न्यूज़
aaradhya bachchans glamorous debut at paris fashion week

पेरिस फैशन वीक एक बार फिर ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या बच्चन की मौजूदगी से खास बन गया। इस बार भी ऐश्वर्या लोरियल पेरिस के Le Défilé शो का हिस्सा बनने पहुंचीं और हमेशा की तरह उनकी लाडली आराध्या भी उनके साथ नजर आईं। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियोज़ में मां-बेटी की शानदार बॉन्डिंग ने सभी का दिल जीत लिया। जहां ऐश्वर्या हमेशा की तरह अपने ग्लैमरस अंदाज से छा गईं, वहीं आराध्या का बदला-बदला स्टाइल लोगों को खासा आकर्षित कर रहा है।

आराध्या का नया अंदाज

वायरल वीडियो में ऐश्वर्या और आराध्या एक बिल्डिंग से बाहर निकलते नजर आ रही हैं। ऐश्वर्या ने नेवी ब्लू सूट और सॉफ्ट कर्ल हेयरस्टाइल के साथ क्लासी अपीयरेंस दी। वहीं आराध्या ने डेनिम ऑन डेनिम लुक अपनाकर सभी को चौंका दिया। उन्होंने इसे व्हाइट प्रिंटेड शर्ट और मैचिंग स्नीकर्स के साथ कंप्लीट किया।

सबसे ज्यादा चर्चा उनकी जैकेट के पहनने के अंदाज पर हो रही है। उन्होंने जैकेट को सामान्य तरीके से पहनने के बजाय कंधे पर स्टाइलिश अंदाज में रखा, जिसे वह हाथों से संभालती नजर आईं। यही स्टाइलिश टच उन्हें मिनी डीवा लुक दे रहा है।

फैंस के रिएक्शन

आराध्या का यह नया अवतार देखते ही सोशल मीडिया पर तारीफों की बाढ़ आ गई। एक यूज़र ने लिखा , “आराध्या अब अपनी मां की तरह फैशन आइकन बन रही हैं।” वहीं किसी ने कहा , “बड़ी होकर आराध्या जरूर डीवा बनेगी।” कई लोगों ने उनके आत्मविश्वास और अलग अंदाज को सराहा।

ऐश्वर्या का भी जलवा बरकरार

जहां बेटी ने सबका ध्यान खींचा, वहीं ऐश्वर्या का लुक भी किसी से कम नहीं रहा। अपने ग्रेस और स्टाइल से हमेशा दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने वाली ऐश्वर्या इस बार भी बेहद एलीगेंट लगीं। जल्द ही वह रैंप पर भी नजर आएंगी। पिछली बार उन्होंने रेड सैटिन गाउन में वॉक कर के खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

Keywords:Aaradhya Bachchan Stylish Look, Aaradhya Bachchan Paris Fashion Week, Aishwarya Rai Daughter Aaradhya, Aishwarya Rai Bachchan Paris Appearance

What do you think?

- Advertisement -