- Advertisement -
- Advertisement -

Baramati Bypoll: सुनेत्रा पवार की राह साफ, 23 उम्मीदवारों ने लिया नाम वापस

महाराष्ट्र भारत
baramati bypoll sunetra pawar win likely 23 candidates withdraw congress

मुंबई: बारामती विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार आकाश विश्वनाथ मोरे को मैदान में न उतारने का फैसला किया है। पार्टी ने साफ कर दिया है कि वह बारामती सीट से अपना नामांकन वापस लेगी। वहीं अब तक कुल 23 उम्मीदवार भी अपना नाम वापस ले चुके हैं, जिसे महाराष्ट्र की राजनीति में बड़े उलटफेर के तौर पर देखा जा रहा है। ऐसे में सुनेत्रा पवार का निर्विरोध चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला ने स्पष्ट कहा कि पार्टी की राज्य इकाई को उम्मीदवार का नामांकन वापस लेने के निर्देश दे दिए गए हैं। इस फैसले के बाद सुनेत्रा पवार की जीत लगभग तय हो गई है।

इससे पहले सांसद सुप्रिया सुले ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भावुक अपील करते हुए कहा था कि अजित पवार के असामयिक निधन के बाद बारामती में उपचुनाव हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस दुखद समय में अगर चुनाव निर्विरोध होता है, तो यह उनकी जनसेवा और समावेशी राजनीति की विरासत के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व से सम्मान और एकता की भावना से इस प्रस्ताव पर विचार करने की अपील की थी।

शरद पवार की सलाह

बारामती उपचुनाव को लेकर NCP-SCP प्रमुख शरद पवार ने कहा कि कांग्रेस एक राष्ट्रीय पार्टी है और फैसला उसी को लेना है। हालांकि उन्होंने अपनी राय देते हुए कहा कि अगर बारामती में चुनाव निर्विरोध हो जाए, तो यह सबसे बेहतर होगा।

What do you think?

- Advertisement -