- Advertisement -
- Advertisement -

Train Ticket Price Hike: रेलवे ने बढ़ाया आज से किराया, सफर करना होगा महंगा! जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

भारत
train ticket price hike from december 26 railway fares increased for long distance travel

अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है। अब हो सकता है कि जो टिकट कीमत आप पहले चुकाते थे, वही टिकट आपको महंगा पड़े। दरअसल, इंडियन रेलवे ने ट्रेन टिकट के किराए में बदलाव किया है, जो आज 26 दिसंबर 2025 से लागू हो गया है।

इस बदलाव के बाद लंबी दूरी की ट्रेनों में सफर करना अब थोड़ा महंगा हो सकता है। जनरल, मेल-एक्सप्रेस और एसी क्लास के टिकटों के दाम बढ़ाए गए हैं। हालांकि, इसका असर उन यात्रियों पर नहीं पड़ेगा, जो मंथली पास के जरिए ट्रेन से सफर करते हैं।

इसके अलावा, जनरल कैटेगरी में 215 किलोमीटर तक की यात्रा करने वाले यात्रियों पर भी इस बढ़ोतरी का कोई असर नहीं होगा। यानी उन्हें पहले की तरह ही किराया देना होगा। लेकिन यदि यात्रा की दूरी इससे ज्यादा होती है, तो टिकट के दाम बढ़ जाएंगे। 215 किलोमीटर से अधिक दूरी तय करने वाले यात्रियों को इस बढ़ोतरी का असर झेलना पड़ेगा।

दिल्ली से प्रमुख शहरों तक अनुमानित रेल किराया

Routeदूरी (किमी)प्रति किमी महंगाईस्लीपर3rd AC2nd AC1st ACAC चेयर कार
दिल्ली → मुंबई138027–28 रुपये600–10001100–15002300–43003800–5400
दिल्ली → पटना100020 रुपये500–6001500–25002000–30003500+
दिल्ली → लखनऊ51210–11 रुपये290–350650–7501000–15001900–2500675–1244
दिल्ली → कोलकाता145029–30 रुपये600–7001600–24002300–40004000–5400
दिल्ली → अहमदाबाद93018–19 रुपये470–600900–12001700–22003000–4000
दिल्ली → जम्मू51010 रुपये340–500860–17001600–23001500–1700

यात्रियों को क्या ध्यान रखना चाहिए?

रेलवे के मुताबिक किराए में बढ़ोतरी बहुत ज्यादा नहीं है, इसलिए आम यात्रियों पर इसका खास असर नहीं पड़ेगा।
हालांकि, जो लोग अक्सर या लंबी दूरी की यात्रा करते हैं, उन्हें टिकट बुक करते समय थोड़ा ज्यादा खर्च उठाने के लिए तैयार रहना होगा। सफर की योजना बनाते समय टिकट के दाम पहले से जांच लेना बेहतर रहेगा।

Keywords: Train Ticket Price Hike Indian Railways Fare Hike Railway Ticket Price Increase Train Fare Hike December 2025 Indian Railways Latest News

What do you think?

- Advertisement -