- Advertisement -
- Advertisement -

टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में टीम इंडिया का विकेट गिरने पर युवक ने मनाई खुशी, गुस्साई भीड़ ने पीट-पीटकर कर दी हत्या

बिहार भारत स्पोर्ट्स
t20 world cup final india wicket celebration man beaten to death hajipur bihar

भारत समेत कई ऐसे देश हैं जहाँ क्रिकेट लोगों के सिर चढ़कर बोलता है। मैच के दौरान लोग खेल में इस कदर डूब जाते हैं कि किसी तरह का खलल उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं आता। भारत की हार भी कई लोगों को बर्दाश्त नहीं होती और ऐसे में लोग कभी सड़कों पर उतर आते हैं तो कभी सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हैं। लेकिन भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के दौरान जो घटना हुई, उसने पूरे शहर में हड़कंप मचा दिया। मामला बिहार के हाजीपुर जिले का है।

यहां भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे टी20 विश्व कप फाइनल के दौरान एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि युवक की गलती सिर्फ इतनी थी कि मैच के दौरान जब भारत का विकेट गिरा तो वह जोर-जोर से खुशी मनाने लगा। वहां मौजूद अन्य लोग भी मैच देख रहे थे, जिन्हें उसकी यह हरकत बिल्कुल पसंद नहीं आई। इसी बात को लेकर गुस्साए लोगों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी।

मोबाइल पर देख रहे थे मैच

दरअसल, कुंदन कुमार नाम का युवक मोबाइल पर केशव कुमार और उनके परिवार के अन्य लोगों के साथ मैच देख रहा था। सभी एक ही मोबाइल पर मैच का आनंद ले रहे थे। इसी दौरान जब भारत का विकेट गिरा तो कुंदन खुशी जाहिर करने लगा और जोर-जोर से चिल्लाने लगा। यह बात केशव और वहां मौजूद अन्य लोगों को नागवार गुजरी और उन्होंने उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कुंदन को घायल अवस्था में मन्नार अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया है। हालात को देखते हुए इलाके में सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है।

Keywords: T20 World Cup Final, India Vs New Zealand Final, Hajipur Bihar News, Bihar Crime News, Kundan Kumar Hajipur Case, Bihar Latest News

What do you think?

- Advertisement -