- Advertisement -
- Advertisement -

अब बिहार की शादियों में नहीं यूज़ कर सकते घरेलु सिलेंडर, सरकार ने लगाई रोक; जानें वजह

बिहार भारत
lpg cylinder supply at risk due to middle east tensions consumers may get 10 kg instead of 14 2 kg as oil marketing companies consider options

Photo Credit - AI

Bihar LPG Rules For Weddings: पश्चिम एशिया में चल रहे तेल और गैस संकट के बीच बिहार सरकार ने शादी-ब्याह में गैस सिलेंडर के इस्तेमाल को लेकर सख्त कदम उठाया है। अब वैवाहिक समारोहों में घरेलू एलपीजी के उपयोग पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने स्पष्ट किया है कि ऐसे आयोजनों में नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए सख्ती बढ़ाई जाएगी।

शादी समारोह में गैस इस्तेमाल के लिए नए नियम लागू

सरकार के नए आदेश के मुताबिक अब शादी और अन्य समारोहों में केवल कमर्शियल गैस सिलेंडर का ही इस्तेमाल किया जा सकेगा। जांच में सामने आया है कि लोग अक्सर ऐसे आयोजनों में घरेलू गैस का उपयोग करते हैं, जिससे सप्लाई पर असर पड़ता है। नई व्यवस्था के तहत शादी वाले परिवार को पहले से अनुमति लेनी होगी। इसके लिए संबंधित एसडीओ को आवेदन देना होगा, जिसमें शादी का कार्ड लगाना जरूरी होगा। साथ ही, मेहमानों की संख्या और जरूरत के अनुसार कमर्शियल सिलेंडर की जानकारी भी देनी होगी।

कैटरर्स और हलवाइयों पर सख्ती, गैस सप्लाई होगी नियंत्रित

सरकार ने मेजबानों के साथ-साथ कैटरर्स और हलवाइयों के लिए भी नियम कड़े कर दिए हैं। अब सभी को कमर्शियल गैस इस्तेमाल करने के लिए अनिवार्य रूप से रजिस्ट्रेशन कराना होगा। तेल कंपनियों को 5 से 7 दिनों के भीतर यह प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, एसडीओ आवेदन के आधार पर मेहमानों की संख्या का आकलन करेंगे और उसी के अनुसार तेल कंपनियों को जरूरत और उपलब्धता के हिसाब से कमर्शियल सिलेंडर उपलब्ध कराने का निर्देश देंगे।

गैस संकट और कालाबाजारी रोकने के लिए सख्त कदम

खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के अनुसार पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के कारण तेल और गैस की आपूर्ति प्रभावित हो रही है, जिससे आगे भी कमी की आशंका है। इसी को देखते हुए सरकार ने घरेलू गैस की कालाबाजारी रोकने और आम लोगों को परेशानी से बचाने के लिए शादी-ब्याह में कमर्शियल गैस का उपयोग अनिवार्य कर दिया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शादी के लिए मिली गैस केवल उसी कार्यक्रम में इस्तेमाल होगी। यदि कोई घरेलू सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग करता पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। इसलिए जिनके घर में शादी है, उन्हें पहले से ही अनुमंडल कार्यालय में आवेदन कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करनी होगी, ताकि आयोजन में किसी तरह की दिक्कत न आए।

Keywords: Bihar LPG Rules For Weddings, Commercial Gas Cylinder Policy Bihar, LPG Usage Restrictions

What do you think?

- Advertisement -