- Advertisement -
- Advertisement -

RSS प्रमुख मोहन भागवत ने ट्रंप पर बोला हमला, कहा- सांप जैसे हो गए हैं दोस्त, भारत की तरक्की से डर रहा अमेरिका

भारत दुनिया
RSS chief Mohan Bhagwat attacked Trump

Photo Credit - X

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने अमेरिका को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा आजकल दोस्त सांप जैसे हो गए हैं। उन्होंने उन्होंने सांप की कहानी सुनाते हुए अमेरिका पर हमला बोलते हुए कहा कि अमेरिका भारत की तरक्की से डर रहा है। यही वजह है कि वो अब उनसे ऐसे देश से करीबियां बनानी शुरू कर दी हैं, जिससे उसे असल में खतरा है। और वो भारत पर दबाव बनाने के लिए उसे पुचकार भी रहा है।

सात समुंदर पार बैठे हैं आपको भारत से क्या डर?

एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोहन भागवत ने बिना किसी देश का नाम लिए कहा आज कल के मित्र सांप प्रकृति के हो गए हैं। ‘आज बहुत से लोगों में ये भावना आ रही है कि ये बड़ा हो जाएगा तो क्या होगा? भारत अगर बड़ा हो गया तो क्या होगा ? तो इस पर टैरिफ लगाओ। पर जिससे सच में डर होता है उसे पुचकारा जा रहा है कि अगर उस देश का साथ रहेगा तो भारत पर दबाव बनाया जा सकेगा। लेकिन आप तो सात समुंदर पार बैठे हैं आपको भारत से क्या डर…?’

मोहन भागवत ने सुनाई सांप की कहानी

मोहन भागवत ने कहानी सुनाते हुए कहा- मुझे ये चाहिए…यही हमेशा व्यक्तियों और राष्ट्रों के बीच झगड़े की वजह बनते हैं। ‘एक कहानी है कि एक रास्ते पर एक जहरीला सांप रहता था और लोग जाने से डरते थे तो एक बार तथागत वहां से जाने लगे तो लोगों ने रोका। जब व्यक्ति अपने अंदर के व्यक्तित्व को जानता है तो कोई भी परिस्थिति आती है और वो बदलती है पर आप अपने अंदर के मय को जानते रहिए। तो तथागत जब उस रास्ते पर गए तो सांप ने फन सिमेट लिए और उनको जाने दिया। आज के तथाकथित बुद्धिजीवी इसका सबूत मांगेंगे पर अगर तथागत जासी तपस्या करोगे तो वैसे बन जाओगो।

इसके साथ ही भागवत ने ये भी साफ किया कि सभी सांप काटते नहीं हैं और विषैले सांप भी ऐसे नहीं काटते हैं और अगर आते भी हैं तो उनको जंगल में छोड़ आते हैं। उन्होंने कहा एक देश के नाते हमें जीना है और बड़ा बनना है। विश्व का स्वभाव है कि जो बना हुआ है उसकी ही बात सुनी जाती है।

RSS प्रमुख का ये बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिका टैरिफ को लेकर भारत को धमकी दे रहा है। अमेरिका की तरफ से इस बीच 50% टैरिफ बढ़ा दी गई है जिससे भारत कई व्यापार पर इसका सीधा असर पड़ रहा है।

Keywords:Mohan Bhagwat On Donald Trump, India Us Relations 2025, Rss Chief Mohan Bhagwat Statement, America Fears India’s Growth, Mohan Bhagwat Trump Attack

What do you think?

- Advertisement -