- Advertisement -
- Advertisement -

NCP गुटों ने पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ के जारी किया घोषणापत्र, जानें अजित-शरद पवार ने क्या-क्या किए वादे

भारत महाराष्ट्र
pune civic elections 2026 ncp factions come together to release joint manifesto

पुणे: महाराष्ट्र में महानगरपालिका चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में अजित पवार और शरद पवार एक बार फिर साथ मैदान में उतरे हैं। चाचा-भतीजे की यह जोड़ी इस बार चुनाव में जीत हासिल करने के लिए जनता के सामने कई लुभावने वादों के साथ आई है।

पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ महानगरपालिका चुनाव के लिए अजित पवार और शरद पवार गुट ने अपना चुनावी घोषणापत्र जारी कर दिया है। यह घोषणापत्र पिंपरी-चिंचवड़ के विकास को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। घोषणापत्र को अजित पवार और सुप्रिया सुले ने संयुक्त रूप से पेश किया, जिसमें जनता को आकर्षित करने के लिए कई अहम वादे किए गए हैं।

घोषणापत्र मुख्य रूप से नागरिक मुद्दों पर केंद्रित है।

  • हर घर तक नल से पानी की सप्लाई का वादा किया गया है।
  • ट्रैफिक जाम कम करने के लिए ठोस कदम उठाने की बात कही गई है।
  • शहर को गड्ढों से मुक्त सड़कें देने का आश्वासन।
  • साफ़-सफ़ाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने का दावा।
  • हाई-टेक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने का प्रस्ताव।
  • प्रदूषण नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाने की बात।
  • झुग्गी-झोपड़ियों के पुनर्वास का आश्वासन।
  • PMPML बसों और मेट्रो में मुफ्त यात्रा का प्रस्ताव।
  • 500 वर्ग फुट तक के घरों के लिए प्रॉपर्टी टैक्स माफ करने की योजना।
  • छात्रों को मुफ्त कंप्यूटर टैबलेट देने का वादा।

महाराष्ट्र के पिंपरी-चिंचवड़ और पुणे सहित 29 नगर निगमों के लिए 15 जनवरी को मतदान होगा। नामांकन की आखिरी तारीख 30 दिसंबर को था। वहीं 16 जनवरी को मतगणना होगी और नतीजे सामने आएंगे।

Keywords: Pune Civic Polls 2026, Pune Municipal Elections, Pimpri Chinchwad Civic Polls, NCP Joint Manifesto, Ajit Pawar, Supriya Sule, Sharad Pawar Faction

What do you think?

- Advertisement -