- Advertisement -
- Advertisement -

बम की मिली धमकी मिलने के बाद कुवैत से आ रही इंडिगो फ्लाइट की अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग, टिशू पेपर पर मिला नोट

गुजरात भारत
indigo flight bomb threat ahmedabad emergency landing

Photo Credit- @IndiGo6E

गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब इंडिगो की एक फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। लैंडिंग की वजह विमान में एक टिशू पेपर पर मिली धमकी थी।

दरअसल, कुवैत से दिल्ली आ रही इंडिगो की फ्लाइट के अंदर एक टिशू पेपर मिला, जिस पर लिखा था कि हवाई जहाज को हाईजैक कर बम से उड़ा दिया जाएगा। इस सूचना के सामने आते ही सुरक्षा एजेंसियां और बचाव दल एयरपोर्ट पर अलर्ट मोड पर आ गए।

कुवैत से दिल्ली आ रही इस इंडिगो फ्लाइट में करीब 180 यात्री सवार थे। विमान को अहमदाबाद एयरपोर्ट पर आपातकालीन रूप से उतारने के बाद बम की सूचना को लेकर जांच शुरू की गई। इस दौरान विमान में सवार सभी यात्रियों की सुरक्षा जांच की गई।

बम की खबर निकली अफवाह

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सूचना मिलने के बाद इंडिगो विमान और उसमें सवार यात्रियों की गहन जांच की गई। इस दौरान BDDS (बम डिस्पोजल एंड डिटेक्शन स्क्वॉड) ने किसी भी प्रकार के विस्फोटक न मिलने की पुष्टि की। इसके बाद विमान को दोबारा उड़ान भरने में करीब दो घंटे का समय लगा।

फिलहाल, धमकी भरा नोट किसने और किस मकसद से विमान के अंदर छोड़ा, इसकी जांच की जा रही है।

Keywords: Indigo Flight Emergency Landing, Ahmedabad Airport, Bomb Threat, Kuwait To Delhi Indigo Flight, Indigo Flight Bomb Threat

What do you think?

- Advertisement -