- Advertisement -
- Advertisement -

Petrol-Diesel Price Hike: आज फिर पेट्रोल-डिजल के दामों में हुआ फिर इजाफा, 3 दिनों में दूसरी बार बढ़े दाम

भारत
petrol diesel price cut excise duty reduced india big decision

Petrol-Diesel Price Hike: देशभर में आम लोगों को एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है। सरकारी तेल कंपनियों ने आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 90 पैसे प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी कर दी है। इससे पहले 15 मई को भी पेट्रोल और डीजल के दाम 3-3 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए गए थे। लगातार दूसरी बार हुई इस बढ़ोतरी के बाद पिछले 5 दिनों में ईंधन की कीमतें कुल 3.90 रुपये प्रति लीटर बढ़ चुकी हैं। पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से लोगों की रोजमर्रा की जरूरतों पर असर पड़ सकता है और आने वाले दिनों में महंगाई बढ़ने की चिंता भी तेज हो गई है।

क्रूड ऑयल में उछाल का असर

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंचने से तेल कंपनियों पर दबाव लगातार बढ़ रहा है। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और सप्लाई प्रभावित होने की वजह से कंपनियों की लागत काफी बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि कीमतें बढ़ने से पहले कंपनियों को हर दिन भारी नुकसान झेलना पड़ रहा था। पहले दाम बढ़ाने के बाद नुकसान कुछ कम हुआ, लेकिन अब बढ़ती लागत का असर सीधे पेट्रोल-डीजल की कीमतों में दिखाई देने लगा है। इसका बोझ अब आम उपभोक्ताओं की जेब पर भी पड़ रहा है।

महानगरों में नए ईंधन रेट जारी

पेट्रोल-डीजल की ताजा बढ़ोतरी के बाद देश के चारों बड़े महानगरों में ईंधन की कीमतें फिर बढ़ गई हैं। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल करीब 99 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है, जबकि डीजल 92 रुपये के करीब बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल 107 रुपये से ऊपर और डीजल 94 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच चुका है। वहीं, कोलकाता और चेन्नई में भी दोनों ईंधनों के दाम में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। लगातार बढ़ती कीमतों से वाहन चालकों और आम लोगों की चिंता बढ़ती जा रही है।

Keywords: Petrol Diesel Price Hike, Fuel Price Increase India, Crude Oil Price Surge

What do you think?

- Advertisement -