- Advertisement -
- Advertisement -

MNS कार्यकर्ता की गुंडागर्दी, महिला को थप्पड़ मारकर, जबरन मंगवाई मांफी, वीडियो हुआ वायरल

भारत महाराष्ट्र मुंबई राजनीति
mumbai mns worker slaps woman thane hindi vs marathi controversy

मुंबई में राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) की गुंडागर्दी फिर से नजर आई है। ठाणे में एक मनसे कार्यकर्ता ने एक महिला को थप्पड़ जड़ा और बाद में उसके पति से बुरा बर्ताव करने पर माफी मांग ली। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है।

थप्पड़ मारने वाली कार्यकर्ता का नाम स्वरा घाटे है। मनसे ने महिला को महाराष्ट्र के लोगों से सॉरी बोलने पर मजबूर किया। इससे पहले भी मुंबई में मनसे कार्यकर्ताओं ने मीरा रोड पर हिंदी न बोलने पर एक व्यापारी को पीटा था, जिसके बाद भी कई ऐसी वारदातें हुईं।

कहां से शुरु हुआ विवाद?

यह घटना मुंबई के पास कलवा इलाके की बताई जा रही है। यह विवाद ट्रेन में धक्का लगने को लेकर शुरू हुआ था, लेकिन मनसे की महिला कार्यकर्ता ने इसे अपने फिर से हिंदी बनाम मराठी का मुद्दा बनाकर महिला को उसकी बेटी के सामने पीटा।

मनसे के मुताबिक, एक यात्री अर्जुन काटे ट्रेन से उतरते समय गलती से एक महिला से टकरा गए थे। अर्जुन ने तुरंत माफी भी मांगी, लेकिन उस महिला ने गुस्से में आकर उन्हें गालियां दीं और कथित तौर पर मराठी लोगों के लिए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया। अर्जुन की पत्नी स्वरा काटे MNS की पदाधिकारी हैं। जब उन्हें यह बात पता चली, तो पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उस महिला को ढूंढकर दफ्तर बुलाया।

महिला को थप्पड़ मारा और चेतावनी दी

दफ्तर में बुलाने के बाद वहां महिला से माफी मंगवाई गई, जब वह महिला माफी मांग रही थी, तभी स्वरा घाटे ने उसे सबके सामने थप्पड़ मार दिया। वीडियो में यह पूरी घटना दिखती है और वहां मौजूद 3 पुरुष नेता भी दिख रहे हैं। महिला के परिवार वाले, जिनमें उसकी बेटी भी उस वक्त मौजूद थी। पार्टी नेता विनायक बिटला ने यह वीडियो फेसबुक पर पोस्ट किया और चेतावनी दी कि जो भी मराठी भाषा या मराठी लोगों का अपमान करेगा, उसे ‘सबक सिखाया जाएगा।’

Keywords: Mumbai MNS News, Mns Worker News, Mns Viral Video, Hindi Vs Marathi Controversy

What do you think?

- Advertisement -