- Advertisement -
- Advertisement -

Noida Airport Inauguration: नोएडा को आज मिलेगी नई ‘उड़ान’, नरेंद्र मोदी करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन

भारत
noida international airport inauguration pm modi flight services details

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर करीब 12 बजे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। यह पल उत्तर प्रदेश के लिए ऐतिहासिक है। इसके साथ ही राज्य को एक और अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट मिल जाएगा। पीएम मोदी जिस एयरपोर्ट का आज उद्घाटन करेंगे, वह दिल्ली से सटे नोएडा स्थित जेवर में बना है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के नाम एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा, क्योंकि राज्य के पास अब कुल पांच अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट हो जाएंगे।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जल्द ही देशभर के कई शहरों के लिए हवाई सेवाएं शुरू होने जा रही हैं। शुरुआती चरण में यह एयरपोर्ट 50 से 60 भारतीय शहरों को कनेक्ट करेगा। इसके लिए एयरपोर्ट प्रबंधन ने Akasa Air, IndiGo और Air India Express के साथ करार किया है।

इसे भी जान लें…

  • नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से संचालन शुरू होते ही रोजाना करीब 150 यात्री उड़ानों की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
  • यात्रियों की संख्या बढ़ने के साथ-साथ फ्लाइट्स की संख्या में भी चरणबद्ध तरीके से वृद्धि की जाएगी।
  • शुरुआती चरण में एयरपोर्ट से हर साल लगभग 50 से 60 लाख यात्रियों के सफर करने का अनुमान है।
  • हालांकि, एयरपोर्ट का इंफ्रास्ट्रक्चर इससे कहीं ज्यादा बड़ा है और इसकी टर्मिनल क्षमता सालाना करीब 1.20 करोड़ यात्रियों को संभालने की है।

शुरुआत में इन शहरों से जुड़ सकता है कनेक्शन:

  • मुंबई
  • बेंगलुरु
  • हैदराबाद
  • कोलकाता
  • पुणे
  • लखनऊ
  • अहमदाबाद
  • चेन्नई
  • गोवा
  • जयपुर
  • वाराणसी
  • भोपाल
  • जम्मू

पहले चरण में खासतौर पर इंडिगो 20 से 25 शहरों के लिए उड़ान सेवाएं शुरू कर सकती है। शुरुआत में यात्रियों को केवल घरेलू उड़ानों की सुविधा मिलेगी, जबकि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए करीब छह महीने का इंतजार करना पड़ सकता है। इसके बाद एयरपोर्ट से विदेशी रूट्स पर भी विमान सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी।

Keywords: Noida International Airport, PM Modi Inauguration, Jewar Airport, Air India Express, Domestic Flights India, International Airport UP

What do you think?

- Advertisement -