Monalisa Sanoj Mishra Conroversy: प्रयागराज के महाकुंभ से चर्चा में आई मोनालिसा इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए और दावा किया कि शूटिंग के दौरान उनके साथ अनुचित व्यवहार हुआ।
मोनालिसा ने कोच्चि में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा ने उन्हें कई बार गलत तरीके से छुआ। उन्होंने यह बात अपने परिवार को भी बताई थी, लेकिन उन्हें समर्थन नहीं मिला। मोनालिसा ने कहा कि उनके साथ गलत हुआ है और उन्हें न्याय चाहिए। बातचीत के दौरान वह भावुक भी हो गईं।
सनोज मिश्रा ने आरोपों को किया खारिज
मोनालिसा के आरोपों के बाद फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि उन पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं और यह सब साजिश का हिस्सा है। उनका कहना है कि पहले मोनालिसा उनके बारे में पॉजिटिव बातें बोलती थीं, लेकिन अचानक उनका टोन बदल गया। आपको बता दें कि मोनालिसा ने केरल के फरमान खान से शादी की है। यह शादी उन्होंने मंदिर में सरल तरीके से संपन्न की। अब वह कोच्चि में रह रही हैं और शादी की जानकारी खुद प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए साझा की थी।
परिवार की राय के खिलाफ मोनालिसा ने अपनी पसंद की शादी की
मोनालिसा ने बताया कि उनके परिवार ने उनकी शादी किसी रिश्तेदार से कराना चाहा था, लेकिन उन्होंने इसे स्वीकार नहीं किया क्योंकि वह उस रिश्ते को भाई जैसा मानती थीं। उनके पति भी शुरू में शादी के लिए तैयार नहीं थे, लेकिन बाद में मोनालिसा ने उन्हें मनाया। यह प्यार पहली नजर का था और कुंभ मेले के दौरान शुरू हुआ।
शादी के बाद भी मोनालिसा रखेंगी अपनी पहचान
मोनालिसा ने स्पष्ट किया है कि शादी के बाद भी वह अपना नाम नहीं बदलेंगी और अपनी पहचान पहले की तरह बनाए रखेंगी। मध्य प्रदेश की यह अभिनेत्री अपनी शादी और हाल ही में उठे विवादों को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं।
Keywords: Monalisa Sanoj Mishra Controversy, Sanoj Mishra Harassment Allegations, Monalisa Marriage To Farmaan Khan