- Advertisement -
- Advertisement -

बिहार में तेज प्रताप की नई पार्टी का आगाज, चुनाव चिह्न आया सामने

बिहार भारत
bihar assembly elections 2025 tej pratap yadavs new party janshakti janata dal to fight on black board symbol

बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान भले ही अभी न हुआ हो, लेकिन सूबे की राजनीति अपने चरम पर पहुंच चुकी है। एक तरफ एनडीए पूरी ताकत झोंक रहा है, तो दूसरी तरफ महागठबंधन भी जनता को लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। इसी बीच बिहार की राजनीति में दो नए दलों का उदय हुआ है। एक ओर प्रशांत कुमार की पार्टी जन सुराज मैदान में उतर चुकी है, वहीं दूसरी ओर लालू प्रसाद यादव के परिवार में मचे घमासान के बीच उनके बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने भी अपनी नई पार्टी का ऐलान कर दिया है।

जनशक्ति जनता दल

लालू प्रसाद यादव के कुनबे में उठी बगावत के बाद सबकी नजरें तेज प्रताप यादव पर टिकी थीं। अब उन्होंने अपनी नई पार्टी का नाम ‘जनशक्ति जनता दल’ रखा है। इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स (X) पर पार्टी का चुनाव चिन्ह ब्लैकबोर्ड साझा किया है।

तेज प्रताप यादव ने अपने पोस्ट में लिखा –

“हम लोग बिहार के संपूर्ण विकास के लिए पूर्ण रूप से समर्पित और तत्पर हैं। हमारा लक्ष्य है कि बिहार में संपूर्ण बदलाव लाकर एक नई व्यवस्था का निर्माण किया जाए। हम इसके लिए लंबी लड़ाई लड़ने को तैयार हैं।”

बैनर में पांच महापुरुषों की तस्वीर

जनशक्ति जनता दल के पोस्टर में तेज प्रताप यादव ने पांच महापुरुषों की तस्वीर लगाई है – महात्मा गांधी, डॉ. भीमराव अंबेडकर, राम मनोहर लोहिया, जयप्रकाश नारायण और कर्पूरी ठाकुर। गौर करने वाली बात यह है कि इस पोस्टर में उन्होंने अपने पिता लालू प्रसाद यादव की तस्वीर शामिल नहीं की।

आरजेडी और परिवार से दूरी

एक दौर था जब आरजेडी में तेज प्रताप यादव की अच्छी-खासी पकड़ मानी जाती थी। लेकिन मई महीने में उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद से परिवारिक रिश्तों में खटास बढ़ गई। यह खटास इतनी गहरी हो गई कि तेज प्रताप को परिवार और पार्टी – दोनों से दूरी बनानी पड़ी।

Keywords: Bihar Assembly Elections 2025, Bihar Elections 2025, Tej Pratap Yadav, Black Board’ Symbol, Janshakti Janata Dal

What do you think?

- Advertisement -