- Advertisement -
- Advertisement -

Jammu Landslide: जम्मू के रियासी में लैंडस्लाइड,हादसे में एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत, रामबन में बादल फटने 3 की मौत

भारत
massive landslide in reasi jammu cloudburst causes massive destruction in ramban 7 bodies recovered many missing

Jammu Landslide: शनिवार को जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले के माहौर में भारी लैंडस्लाइड हुई। वहीं रामबन के राजगढ़ क्षेत्र में बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई है। जिसकी वजह से जन-जीवन बुरी तरह से प्रभावित है। लोगों का घरों से निकलना दुभर हो गया है। रोड-रेल सुविधएं बाधित होने से आवागम ठप्प है। लैंडस्लाइड की जद में कई घरों के आ जाने से लोगों की गृहस्थी बिखर गयी है। इस घटना में भारी जनमाल का नुकसान हुआ है।

राजगढ़ में बादल फटने से 3 लोगों की मौत हो गई। जबकि 2 लोग लापता हैं, जिनका अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। फिलहाल प्रशासन और रेस्क्यू टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं। टीम ने अब तक 7 शव बरामद कर लिए हैं। इस हादसे में 2 घर और 1 स्कूल बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं। वहीं बाकियों की तलाश जारी है।

बांदीपुरा में फटा बदल

जम्मू कश्मीर के बांदीपुरा जिले के गुरेज सेक्टर में शुक्रवार की रात को बादल फटने की घटना हुई। हालांकि, इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। उत्तर कश्मीर जिले के सीमावर्ती गुरेज सेक्टर के तुलैल इलाके में बादल फटने की घटना घटी। इसके कारण अचानक आई भारी बारिश से लोगों में दहशत पैदा हो गई।

दर्जनों ट्रेनें रद्द

उत्तर रेलवे ने शुक्रवार को 30 अगस्त से जम्मू-कटरा और उधमपुर रेलवे स्टेशनों से आने-जाने वाली 46 ट्रेनों को रद्द करने की घोषणा की है। जम्मू में भारी बारिश और बादल फटने से अचानक आई बाढ़ के बाद पिछले 4 दिनों से रेल यातायात स्थगित है। वहीं जम्मू में कई स्थानों पर रेल लाइन के टूटने के कारण कठुआ और उधमपुर के बीच रेल यातायात स्थगित कर दिया गया है।

आपको बता दें कि बारिश के कारण वैष्णों देवी यात्रा 5 दिन से रुकी हुई है। 26 अगस्त को यात्रा रूट पर लैंडस्लाइड में भारी जनहानि हुई थी। हादसे में 34 लोगों की मौत हुई थी।

बहरहाल माता वैष्णों देवी श्राइन बोर्ड ने दर्शनाथियों के लिया यात्रा की गाइडलाइन जारी की है। जिसे आप ‘माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड’ के वेबसाइट पर भी देखकर अपनी यात्रा प्लान कर सकते हैं।

Keywords:- Jammu’s Ramban Landslide, Jammu Landslide, Ramban Landslide

What do you think?

- Advertisement -