- Advertisement -
- Advertisement -

कनाडा में पंजाबी सिंगर तेजी कहलों पर हुई फायरिंग, रोहित गोदारा गैंग ने ली जिम्मेदारी

दुनिया भारत
WhatsApp Image 2025 10 22 at 10.09.11 AM

कनाडा अब भारतीय गैंगस्टरों के लिए एक सुरक्षित ठिकाना बनता जा रहा है। हाल ही में वहां हुई फायरिंग ने इस बात को फिर से साबित कर दिया। रिपोर्टों के अनुसार, यह हमला रोहित गोदारा गैंग ने करवाया था। इस गैंग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर खुद इस फायरिंग की जिम्मेदारी ली है। बताया जा रहा है कि फायरिंग में पंजाबी सिंगर तेजी कहलों को गोली मारी गई, जो बुरी तरह घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

सोशल मीडिया पर धमकीभरा पोस्ट

गोदारा गैंग के एक सदस्य द्वारा जारी पोस्ट में लिखा गया, “राम राम सभी भाईयों को… जो कनाडा में तेजी कहलों पर फायरिंग हुई है, वो हमने करवाई है!” पोस्ट में आगे चेतावनी दी गई कि अगर दुश्मनों ने दुबारा गोदारा गैंग के खिलाफ किसी भी तरह की गतिविधि की, तो अगली बार “इतिहास में गूंजने वाला अंजाम” दिया जाएगा। गैंग ने अपने विरोधियों पर फाइनेंशियल सपोर्ट, हथियार देने और मुखबरी करने के आरोप लगाए हैं। इस तरह के खुलेआम दावे और धमकियों ने भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को भी सतर्क कर दिया है।

परिवार को नहीं बख्शेंगे’, गोदारा गैंग की नई धमकी

गोदारा गैंग के पोस्ट में सिर्फ अपने दुश्मनों को ही नहीं, बल्कि उनके साथ खड़े लोगों को भी चेतावनी दी गई है। संदेश में कहा गया है कि जो भी इस “गद्दार” का समर्थन करेगा, चाहे वह व्यापारी हो, हवाला कारोबारी या बिल्डर उसका और उसके परिवार का कोई भला नहीं होगा। इस “विनाश” की धमकी ने कनाडा और भारत दोनों जगह हलचल मचा दी है। बढ़ते अपराध और सोशल मीडिया पर गैंगस्टरों की सक्रियता से साफ हो गया है कि विदेशी जमीन अब भारतीय गैंगवार का नया मुकाबला मैदान बन चुकी है।

लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा के बीच गैंगवार का नया संघर्ष शुरू

कई रिपोर्टों में बताया गया है कि गोदारा और बिश्नोई गैंग की दुश्मनी अब बहुत ज्यादा बढ़ गई है। कुछ दिन पहले ही गोदारा गैंग ने कैलिफोर्निया में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य हरि बॉक्सर पर हमला किया था और उसकी जिम्मेदारी भी ली थी। इस हमले के बाद बिश्नोई गैंग ने भी बदला लेने की ठानी है। दोनों गैंग अब कनाडा, अमेरिका और भारत में फैले अपने नेटवर्क से एक-दूसरे पर हमले कर रहे हैं। जानकारों का कहना है कि यह गैंगवार आने वाले वक्त में और भी खतरनाक हो सकती है, जिससे दुनियाभर की सुरक्षा एजेंसाओं की चिंता बढ़ गई है।

KeywordsRohit Godara gang, Lawrence Bishnoi gang, Canada firing

What do you think?

- Advertisement -