- Advertisement -
- Advertisement -

दिल्ली में एक ही बिल्डिंग के 6 फ्लैटों में लगी भीषण आग, हादसे में 9 लोगों की हुई मौत; बचाव कार्य जारी

दिल्ली भारत
WhatsApp Image 2026 05 03 at 9.39.27 AM

Photo Credit - Social Media

नई दिल्ली: दिल्ली के विवेक विहार इलाके में रविवार सुबह एक चार मंज़िला बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। आग में 9 लोगों की जान चली गई और कई लोग घायल हुए हैं। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। आग के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन इलाके में तनाव बना हुआ है।

6 फ्लैट जलकर राख

दिल्ली के विवेक विहार इलाके में देर रात 6 फ्लैटों में अचानक आग लग गई। यह घटना रविवार तड़के 3:47 बजे की है, जब दमकल विभाग को आग की सूचना मिली। फायर ब्रिगेड और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। कई लोग बिल्डिंग में फंसे हुए थे, जिन्हें बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। सर्च ऑपरेशन जारी है। इस बिल्डिंग में कुल 8 परिवार रहते थे।

9 लोगो की मौत की पुष्टि

पुलिस ने बताया कि 3 मई को सुबह करीब 3:48 बजे विवेक विहार पुलिस स्टेशन को आग लगने की सूचना मिली। जैसे ही सूचना मिली, पुलिसकर्मी, एसएचओ और एसीपी घटनास्थल पर पहुंचे। दमकल और क्राइम टीम भी फेज-1 स्थित बी-13 परिसर में पहुंची। पुलिस ने बताया कि आग दूसरी, तीसरी और चौथी मंज़िल पर स्थित फ्लैटों में लगी थी। बचाव कार्य के दौरान 10-15 लोगों को बचाया गया, जिनमें से दो को हल्की चोटें आईं और उन्हें गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटनास्थल पर डीडीएमए स्टाफ, यातायात अधिकारी और 12 दमकल गाड़ियां मौजूद थीं। मामले की जांच और कार्रवाई जारी है।

भाजपा विधायक संजय गोयल ने इस हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए इसे बेहद दुखद बताया। उन्होंने कहा कि घटना विवेक विहार के ब्लॉक बी स्थित एक इमारत में हुई, जहां 8 फ्लैट हैं। आग शॉर्ट सर्किट से लगी और धीरे-धीरे चारों मंजिलों में फैल गई। कुछ लोग ताला न खोल पाने के कारण अपनी जान गंवा बैठे।

शवों की पहचान के लिए जीटीबी अस्पताल के मुर्दाघर में भेजे गए हैं, और कुछ शवों की पहचान डीएनए सैंपल से की जाएगी। पुलिस ने शवों की तस्वीरें ली हैं। आग का मुख्य कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, जबकि कुछ लोगों का कहना है कि यह एसी के विस्फोट से हुआ।

Keywords: Vivek Vihar Fire, Delhi Building Fire Incident, Short Circuit Cause Fire

What do you think?

- Advertisement -