- Advertisement -
- Advertisement -

सिर्फ 10 घंटे में तैरकर एक देश से दूसरे देश पहुंचा 7 साल का स्विमर, रांची के इशांक सिंह ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

भारत
7 year old swimmer ishank singh crosses two countries in just 10 hours sets world record from ranchi

Photo Credit: Social Media

Swimmer Ishank Singh World Record Palk Strait: भारत में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, और रांची के 7 साल के इशांक सिंह ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है। आमतौर पर बच्चों का ध्यान स्कूल की पढ़ाई पर होता है, लेकिन इशांक ने श्रीलंका और भारत के बीच स्थित पाक जलडमरूमध्य (Palk Strait) में 29 किलोमीटर तैराकी कर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया।

इशांक ने श्रीलंका के तलैमन्नार से तैराकी शुरू कर भारत के धनुषकोडी तक का सफर 9 घंटे 50 मिनट में तय किया। 30 अप्रैल को इशांक ने यह ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया, जिसे देशभर में सराहा जा रहा है। रांची के धुरवा निवासी इशांक की मेहनत और साहस को लेकर हर कोई प्रशंसा कर रहा है।

इशांक सिंह बने दुनिया के सबसे युवा तैराक

7 साल के इशांक सिंह ने पाक स्ट्रेट को पार करके नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया है, और वे अब इस मार्ग को पार करने वाले सबसे युवा तैराक बन गए हैं। यह मार्ग बेहद कठिन माना जाता है, क्योंकि यहां समुद्र की लहरें और तेज बहाव होता है, लेकिन इशांक ने इसे केवल 9 घंटे 50 मिनट में पार किया। इस शानदार उपलब्धि के लिए उन्हें ‘Youngest and Fastest Palk Strait Swimmer’ का खिताब यूनिवर्सल रिकॉर्ड फोरम (URF) द्वारा दिया गया है। इस कठिन चुनौती के लिए इशांक को कोच अमन कुमार जायसवाल और बजरंग कुमार ने तैयार किया था, और हर रोज़ 4-5 घंटे की कड़ी मेहनत की थी।

तीसरी कक्षा के छात्र है इशांक

रांची के डीएवी श्यामली स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले इशांक सिंह को उनकी शानदार तैराकी उपलब्धि के लिए स्कूल ने सम्मानित किया है। इस रिकॉर्ड के लिए उन्हें सिर्फ झारखंड में ही नहीं, बल्कि पूरे देश से ढेर सारी सराहना मिल रही है।

Keywords: Youngest Swimmer Palk Strait, Palk Strait Swimming Record, Ishank Singh World Record

What do you think?

- Advertisement -