- Advertisement -
- Advertisement -

भारत में बड़ी आतंकी साजिश का पर्दाफाश, फरीदाबाद में डॉक्टर के घर से मिला भारी मात्रा में विस्फोटक और दो 2 AK-47 राइफल

भारत
major terror plot foiled in india two ak 47 rifles found at doctors house in faridabad

पाकिस्तान की छत्रछाया में पल रहे आतंकवादी अक्सर इस फिराक में रहते हैं कि भारत की अमन-चैन में खलल डाल सकें। लेकिन उनके इन नापाक मंसूबों पर पानी फेरने के लिए भारतीय सुरक्षा एजेंसियां दिन-रात मुस्तैद रहती हैं। इसी कड़ी में सुरक्षा एजेंसियों को उस वक्त बड़ी कामयाबी हाथ लगी, जब हरियाणा के फरीदाबाद शहर में एक डॉक्टर के घर से दो AK-47 राइफल और विस्फोटक पदार्थ बरामद किए गए।

दरअसल, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अनंतनाग स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज के पूर्व सीनियर रेज़िडेंट डॉक्टर आदिल अहमद के बारे में इनपुट मिलने पर छापेमारी की थी। इस दौरान आदिल अहमद के लॉकर से एक AK-47 राइफल मिली। पूछताछ में खुलासा हुआ कि देश के भीतर बड़े आतंकी हमले की साजिश रची जा रही थी।

आदिल अहमद से मिले इनपुट के आधार पर पुलिस ने हरियाणा के फरीदाबाद शहर में डॉक्टर के घर पर छापा मारा, जहां से दो AK-47 राइफल और भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किए गए। गिरफ्तार किए गए डॉक्टर का नाम मुजमिल शकील है, जो फरीदाबाद में किराए के मकान में रह रहा था। छापेमारी में उसके लॉकर से 300 किलो अमोनियम नाइट्रेट और एक असॉल्ट राइफल भी मिली। पकड़ा गया आतंकी डॉक्टर पुलवामा का रहने वाला है, जबकि एक और डॉक्टर फिलहाल फरार है।

छापेमारी में मिले हथियार:

सुरक्षा एजेंसियां तब हैरान रह गईं जब उन्होंने डॉक्टर मुजमिल शकील के किराए के मकान की तलाशी ली। रिपोर्ट के मुताबिक, उसने यह मकान करीब तीन महीने पहले सिर्फ सामान रखने के लिए लिया था। पुलिस को कमरे से करीब 14 बड़े बैग मिले, जिनमें 300 किलो अमोनियम नाइट्रेट, एक असॉल्ट राइफल और 84 कारतूस बरामद किए गए।

गौरतलब है कि पुलिस ने इस साजिश में शामिल दो डॉक्टरों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक डॉक्टर अभी फरार है। इनपुट के अनुसार, इन आतंकवादियों का संबंध अंसार गजवात-उल-हिंद आतंकी संगठन से हो सकता है। फिलहाल फरार आरोपी की तलाश तेजी से जारी है।

What do you think?

- Advertisement -