- Advertisement -
- Advertisement -

लेबनान के साथ सीजफायर से पहले इजरायली सेना की बड़ी कार्रवाई, IDF ने हिजबुल्लाह 150 से ज्यादा आतंकी किए ढेर

दुनिया भारत
major israeli military operation before lebanon ceasefire idf eliminates over 150 hezbollah militants

Photo Credit - X

Israel-Lebanon Ceasefire: लेबनान के साथ 16-17 अप्रैल को लागू हुए सीजफायर से पहले ही इजरायली सेना ने बड़ी कार्रवाई कर ली थी। इजरायली रक्षा बल (IDF) ने रविवार को X पर जानकारी देते हुए बताया कि युद्धविराम से पहले उसने ऑपरेशन चलाकर हिजबुल्लाह के 150 से अधिक लड़ाकों और कई कमांडरों को मार गिराया था।

सीजफायर से पहले बड़ी कार्रवाई

आईडीएफ ने बताया कि लेबनान में संघर्षविराम लागू होने से करीब 24 घंटे पहले बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। इस कार्रवाई में 150 से ज्यादा हिजबुल्लाह लड़ाके मारे गए और करीब 300 ठिकानों को नुकसान पहुंचाया गया। सेना के अनुसार, बिंत ज्बील इलाके का कमांडर अली रिदा अब्बास भी मारा गया, जिस पर इजरायल के खिलाफ कई हमलों की साजिश रचने का आरोप था।

कमांडर ढेर, आईडीएफ को बढ़त

बिंत ज्बील इलाके में हिजबुल्लाह कमांडर अली रिदा अब्बास की मौत को आईडीएफ की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। यह कार्रवाई उस समय हुई, जब अमेरिका की मध्यस्थता में इजरायल और लेबनान के बीच 10 दिन का संवेदनशील युद्धविराम लागू होने वाला था। 16-17 अप्रैल की रात सीजफायर लागू होने से ठीक पहले आईडीएफ ने हिजबुल्लाह की ताकत कमजोर करने के लिए यह बड़ा कदम उठाया।

ठिकानों पर बड़ा प्रहार

आईडीएफ ने बताया कि युद्धविराम लागू होने से पहले हिजबुल्लाह के कई अहम ठिकानों को निशाना बनाया गया। इन हमलों में रॉकेट लॉन्चर, ड्रोन यूनिट, एंटी-टैंक मिसाइल पॉइंट और कमांड सेंटर को नुकसान पहुंचाया गया, ताकि इजरायली सैनिकों पर संभावित खतरा कम किया जा सके। दक्षिणी लेबनान का बिंत ज्बील इलाका हिजबुल्लाह का मजबूत गढ़ माना जाता है, जहां हाल के हफ्तों में भारी संघर्ष हुआ। सेना के अनुसार, कमांडरों के मारे जाने से संगठन की कमान व्यवस्था पर भी असर पड़ा है।

Keywords: Israel Lebanon Ceasefire, IDF Hezbollah Operation, Israel Hezbollah War

What do you think?

- Advertisement -