- Advertisement -
- Advertisement -

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी सिंगर बी प्राक को जान से मारने की धमकी, वॉइस नोट पर कहा- “10 करोड़ दो नहीं तो, जमीन में गाड़ देंगे”

क्राइम भारत
lawrence bishnoi gang threatens singer b praak with death demands 10 crores or face burial

बी प्राक को मिली धमकी से म्यूजिक इंडस्ट्री में हलचल मच गई है। पंजाब और हिंदी गानों के इस फेमस सिंगर को जान से मारने की धमकी मिली, और ये बात पूरे म्यूजिक सर्कल में चर्चा का टॉपिक बन गई। एक शख्स, जिसने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का मेंबर बताया, उसने बी प्राक से 10 करोड़ रुपये की डिमांड की। धमकी भरे मैसेज में साफ कहा गया, पैसे नहीं दिए तो “जमीन में गाड़ देंगे।” जैसे ही ये मामला सामने आया, पुलिस और सिक्योरिटी एजेंसियों ने अलर्ट हो गयी। अब पुलिस इस केस की छानबीन में लगी है।

वॉयस मैसेज से हुआ खुलासा

दिलनूर जो खुद भी पंजाबी सिंगर हैं और बी प्राक के करीबी हैं, उन्हें 5 जनवरी को एक फोन आया, लेकिन वो कॉल उठा नहीं पाए। अगले दिन एक इंटरनेशनल नंबर से फिर कॉल आया। दिलनूर को कुछ गड़बड़ लगी, तो उन्होंने कॉल डिस्कनेक्ट कर दिया। इसके बाद उन्हें एक वॉयस मैसेज मिला, जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को “अर्जु बिश्नोई” बताया और बी प्राक के लिए 10 करोड़ की रंगदारी मांगी। धमकी यहीं नहीं रुकी बल्कि कहा गया, बी प्राक चाहे दुनिया के किसी भी कोने में हों, अगर उनका कोई करीबी पकड़ा गया तो उसे नुकसान पहुंचाया जाएगा। इस पूरी बात के बाद दिलनूर ने मोहाली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) को लिखित शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस अब कॉल डिटेल्स, वॉयस मैसेज और उस इंटरनेशनल नंबर की लोकेशन ट्रेस करने में जुटी है। साथ ही ये भी पता लगाने की कोशिश हो रही है कि धमकी देने वाला असल में किसी गैंग से जुड़ा हुआ है या बस डराने की कोशिश कर रहा है। पिछले कुछ सालों में कई कलाकारों और सेलेब्रिटीज को ऐसी धमकियां मिल चुकी हैं, इसी वजह से पुलिस इस मामले को काफी सीरियस ले रही है। जरूरत पड़ी तो बी प्राक की सिक्योरिटी भी बढ़ाई जाएगी, ताकि कोई अनहोनी न हो।

कौन हैं बी प्राक?

बी प्राक, जिनका असली नाम प्रतिक बच्चन है, का जन्म 7 फरवरी 1986 को चंडीगढ़ में हुआ था। म्यूजिक प्रोड्यूसर के तौर पर करियर शुरू किया और पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री को कई हिट गाने दिए। बाद में गाने भी खुद गाने लगे, ‘मन भर्रिया’ जैसे इमोशनल गानों ने उन्हें जबरदस्त फैन फॉलोइंग दी। गीतकार जानी के साथ उनकी जोड़ी को लोग बहुत पसंद करते हैं। ‘तेरी मिट्टी’ (केसरी), ‘फिल्लहाल’, ‘पछताओगे’, ‘रांझा’ (शेरशाह) जैसे गानों ने उन्हें हर घर तक पहुंचाया। अब ऐसी धमकी मिलना सिर्फ उनके लिए नहीं, पूरी म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए चिंता की बात है।

Keywords: B Praak Death Threat, Lawrence Bishnoi Gang, Punjabi Singer News, Bollywood Music Industry, Mohali Police Investigation, Celebrity Security

What do you think?

- Advertisement -