- Advertisement -
- Advertisement -

Kerala Nikay Chunav Results Updates: केरल निकाय चुनाव में बीजेपी की दमदार शुरुआत, राहुल गांधी के गढ़ में खोला खाता

केरल भारत
kerala local body election results live

केरल में हुए स्थानीय निकाय चुनावों के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। यह चुनाव बीजेपी और उसके सहयोगी दलों के लिए बेहद अहम माने जा रहे हैं। अगर इन चुनावों में एनडीए को बढ़त मिलती है, तो आगामी 2026 के केरल विधानसभा चुनाव में कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। शुरुआती आंकड़ों पर नजर डालें तो वायनाड के कलपेट्टा में बीजेपी के रंजीत ने आरजेडी के सानुश कुमार को हराकर जीत दर्ज की है। वहीं, कन्नूर के कूथुपरम्बा में बीजेपी ने अपना खाता खोल लिया है।

शुरुआती रुझान:

तिरुवनंतपुरम नगर निगम में एनडीए 7 सीटों पर आगे चल रहा है, जबकि एलडीएफ 3 सीटों पर और यूडीएफ 1 सीट पर बढ़त बनाए हुए है।

केरल निकाय चुनाव: शुरुआती आंकड़े

तिरुवनंतपुरम नगर निगम

  • एनडीए: 7 सीटों पर आगे
  • एलडीएफ: 3 सीटों पर आगे
  • यूडीएफ: 1 सीट पर आगे

ग्राम पंचायत रुझान (कुल 941)

  • एलडीएफ: 69 सीटों पर आगे
  • यूडीएफ: 48 सीटों पर आगे
  • एनडीए: 7 सीटों पर आगे
  • अन्य दल: 7 सीटों पर आगे
  • बराबरी का मुकाबला: 67 सीटों पर

कुल निकाय और सीटों का विवरण

  • नगर निगम: 6
  • जिला पंचायत: 14
  • नगर पालिका: 87
  • ब्लॉक पंचायत: 152
  • ग्राम पंचायत: 941

मतदान प्रतिशत

  • पहला चरण (9 दिसंबर): 70.91%
  • दूसरा चरण: 76.08%
  • कुल औसत मतदान: 73.69%

ग्राम पंचायत: शुरुआती रुझान

  • यूडीएफ: 22 वार्डों में आगे
  • एलडीएफ: 19 वार्डों में आगे
  • एनडीए: 9 वार्डों में आगे
  • अन्य दल: 13 वार्डों में आगे

म्युनिसिपैलिटी: शुरुआती रुझान

  • एलडीएफ: 76 सीटों पर आगे
  • यूडीएफ: 58 सीटों पर आगे
  • अन्य दल: 32 सीटों पर आगे
  • एनडीए: 18 सीटों पर आगे

गौरतलब हो कि पूरा परिणाम अभी आने में समय लगेगा लेकिन अगर परिणाम NDA के खाते में आते हैं तो आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक देगी. वैसे भी बीजेपी की नजर अब दक्षिण भारत में अपनी पैठ ज़माने की हैं. वहीं विरोधी दल भी अपनी पूरी ताकत इस निकाय चुनाव में जीत के लिए लगा चुकी है. फ़िलहाल परिणाम पर सभी की नजर होगी.

Keywords: Kerala Nikay Chunav Results, BJP Kerala Local Body Elections, BJP Vs Congress Kerala, Kerala Politics News

What do you think?

- Advertisement -