- Advertisement -
- Advertisement -

पुणे महानगरपालिका चुनाव में AAP ने दी दस्तक, 25 उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी

महाराष्ट्र भारत
aap enters pune municipal corporation election releases 25 candidates

महाराष्ट्र चुनाव आयोग की घोषणा के बाद से ही सूबे की सभी सियासी पार्टियां सक्रिय हो गई हैं। महाराष्ट्र की 29 नगर निगमों के चुनाव के लिए 15 जनवरी को मतदान होगा, जबकि 16 जनवरी को नतीजों का ऐलान किया जाएगा। जीत की हुंकार भरते हुए तमाम दल अपनी जमीनी पकड़ मजबूत करने में जुट गए हैं। इस बार का चुनाव बेहद कांटे का माना जा रहा है। एक ओर जहां भाजपा, एनसीपी और शिवसेना चुनावी मैदान में आमने-सामने होंगी, वहीं दूसरी ओर शरद पवार की एनसीपी, उद्धव ठाकरे की शिवसेना और राज ठाकरे की मनसे के एक साथ मैदान में उतरने की संभावना है। कांग्रेस भी इस चुनावी मौके को भुनाने की पूरी कोशिश में है।

आम आदमी पार्टी ने दी दस्तक

महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनावों के बीच आम आदमी पार्टी ने पुणे महानगरपालिका चुनाव में जोरदार एंट्री की है। पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी ने 25 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है।

पार्टी ने अलग-अलग प्रभागों से उम्मीदवार उतारे हैं, जिसमें महिला, ओबीसी और अनुसूचित जाति वर्ग को खास तवज्जो दी गई है। जारी सूची के अनुसार शीतल कांडेलकर (प्रभाग 3-अ), संतोष काळे (प्रभाग 5-अ), श्रद्धा शेट्टी (प्रभाग 6-अ), शंकर थोरात (प्रभाग 7-ड), विकास चव्हाण (प्रभाग 8-अ), अनिस (प्रभाग 8-क), सुदर्शन जगदाळे (प्रभाग 9-ड), आरती करंजावणे (प्रभाग 10), कृणाल घारे (प्रभाग 10-ड) और दत्तात्रय भांगे (प्रभाग 11-ड) को टिकट दिया गया है।

इसके अलावा समीर आरवडे (प्रभाग 19-क), मधु किरण कांबळे (प्रभाग 22-अ), उमेश बागडे (प्रभाग 23-क), विजया किरण कद्रे (प्रभाग 23-ब), निरंजन अडागळे (प्रभाग 26-अ), अनिल कोंढाळकर (प्रभाग 27-ड), अमोल काळे (प्रभाग 31-ड), निलेश वांजळे (प्रभाग 32-ड), सुरेखा भोसले (प्रभाग 32-क), रमेश मते (प्रभाग 33-ड), धनंजय बेनकर (प्रभाग 34-अ), कुमार धोंगडे (प्रभाग 39-ड), गजानन भोसले (प्रभाग 40-ड), प्रिया निलेश कांबळे (प्रभाग 14-अ) और प्रशांत कांबळे (प्रभाग 38-इ) को भी उम्मीदवार बनाया गया है।

आचार संहिता लागू

महाराष्ट्र की सभी 29 महानगरपालिकाओं के चुनाव की घोषणा के साथ ही पूरे राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। गौरतलब है कि महानगरपालिका चुनाव वर्ष 2022 से लंबित थे। अब लगभग एक महीने बाद, यानी जनवरी 2026 में इन चुनावों का आयोजन किया जाएगा।

Keywords: Pune Municipal Election, AAP Candidate List, Maharashtra Civic Polls

What do you think?

- Advertisement -