- Advertisement -
- Advertisement -

जबलपुर के सिहोरा में बवाल: मंदिर में तोड़फोड़ के बाद दो समुदायों के बीच पथराव

भारत मध्य प्रदेश
jabalpur sihora violence temple vandalism stone pelting

Photo Credit - Social Media

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के सिहोरा थाना क्षेत्र के आजाद चौक इलाके में अचानक तनाव की स्थिति पैदा हो गई। दरअसल, गुरुवार रात आजाद चौक स्थित एक मंदिर में आरती के दौरान एक व्यक्ति पर दूसरे समुदाय के कुछ लोगों द्वारा हमला किए जाने की घटना सामने आई। इसके बाद माहौल और बिगड़ गया तथा कुछ उपद्रवियों ने दुर्गा मंदिर में घुसकर तोड़फोड़ भी की। घटना की खबर फैलते ही शहर में तनाव का माहौल बन गया।

इलाके में सांप्रदायिक तनाव बढ़ने के बाद स्थिति कुछ समय के लिए नियंत्रण से बाहर हो गई और दोनों पक्षों की ओर से पथराव की घटनाएं सामने आईं। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा। क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और घटना में शामिल लोगों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है।

पुलिस ने क्या कहा…

जबलपुर के एसपी संपत उपाध्याय ने बताया कि सिहोरा थाना क्षेत्र के आजाद चौक इलाके में दो बच्चों के बीच विवाद हुआ था, जिसके दौरान ईंट-पत्थर फेंके गए। उन्होंने कहा कि किसी के गंभीर रूप से घायल होने या बड़े नुकसान की सूचना नहीं है। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में किया। 15 से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच जारी है और एफआईआर दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

कर्नाटक में भी हुआ विवाद…

कर्नाटक के बागलकोट जिले में शिवाजी जयंती के अवसर पर निकाली जा रही शोभायात्रा के दौरान भी तनाव की स्थिति पैदा हो गई। जुलूस जब एक मस्जिद के सामने से गुजर रहा था, उसी दौरान कथित रूप से पत्थर फेंके जाने की बात सामने आई, जिससे माहौल गरमा गया। कुछ हिंदू संगठनों ने आरोप लगाया कि पत्थर मस्जिद की ओर से फेंका गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों की भीड़ को हटाकर स्थिति को नियंत्रित कर लिया। फिलहाल क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस की अतरिक्त टुकड़ी तैनात हैं और हालात नियंत्रण में बताए जा रहे हैं।

Keywords: Jabalpur Sihora Violence, Sihora, Azad Chowk Incident, Madhya Pradesh News, Sihora Clash

What do you think?

- Advertisement -