- Advertisement -
- Advertisement -

IndiGo का बड़ा ऐलान! यात्रियों को मिलेंगे 10000 रुपये के वाउचर

भारत
indigo announces 10000 rupees travel voucher for passengers

IndiGo की फ्लाइट कैंसल होने से हज़ारों पैसेंजर्स परेशान हो गए। कई लोगों ने अलग–अलग तरीकों से अपना विरोध भी जताया। मामला केंद्र सरकार तक पहुँचा और इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने भी इस पर टिप्पणी की। इतना सब होने के बाद अब IndiGo ने यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर दी है।

दरअसल, IndiGo ने ऐलान किया है कि 3 से 5 दिसंबर के बीच ऑपरेशनल दिक्कतों के कारण जो यात्री लंबे समय तक एयरपोर्ट पर फंसे रहे, उन्हें 10,000 रुपये का ट्रैवल वाउचर दिया जाएगा। इस वाउचर का उपयोग यात्री अगले 12 महीनों में किसी भी IndiGo उड़ान के लिए कर सकेंगे। IndiGo के इस फैसले से उन यात्रियों को राहत मिलेगी जिनका लंबा इंतज़ार शेड्यूल बिगाड़ गया था। इस खबर से नाराज़ पैसेंजर्स को कुछ हद तक राहत ज़रूर मिलेगी।

IndiGo ने सोशल मीडिया पर लिखा:

“हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता हमेशा से अपने ग्राहकों की देखभाल रही है। हाल ही में हुई परिचालन बाधा के बाद रद्द उड़ानों के सभी आवश्यक रिफंड शुरू कर दिए गए हैं। अधिकांश रिफंड आपके खातों में पहुँच चुके हैं और बाकी भी जल्द जमा हो जाएंगे। यदि आपकी बुकिंग किसी ट्रैवल पार्टनर प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से की गई थी, तो उसके लिए भी रिफंड प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। चूंकि हमारे पास आपके सभी विवरण उपलब्ध न हों, इसलिए हम आपसे अनुरोध करते हैं कि [email protected] पर हमें लिखें, ताकि हम आपकी शीघ्र सहायता कर सकें।

IndiGo को खेद है कि 3, 4 और 5 दिसंबर को यात्रा करने वाले कई यात्री घंटों तक कुछ हवाई अड्डों पर फंसे रहे और भीड़भाड़ के कारण गंभीर रूप से प्रभावित हुए। ऐसे यात्रियों को हम 10,000 रुपये मूल्य के ट्रैवल वाउचर देंगे, जिन्हें अगले 12 महीनों में उपयोग किया जा सकेगा। यह मुआवज़ा मौजूदा सरकारी दिशा-निर्देशों के अतिरिक्त है, जिनके अनुसार IndiGo उन यात्रियों को ₹5,000 से ₹10,000 तक का मुआवज़ा देगी, जिनकी उड़ानें प्रस्थान के 24 घंटे के भीतर रद्द की गई थीं।”

Keywords: IndiGo Travel Voucher, IndiGo Flight Compensation, Cancelled Flight Relief

What do you think?

- Advertisement -