- Advertisement -
- Advertisement -

India Bangladesh Rice Deal: भारत के खिलाफ जहर उगलता है बांग्लादेश, लेकिन पेट भरने के लिए खरीदेगा इंडियन राईस

दुनिया भारत
india bangladesh rice deal bangladesh criticizes india yet continues to buy indian rice to fill its stomach

India Bangladesh Rice Deal: भारत-बांग्लादेश रिश्तों में इस वक्त राजनीतिक खटास का दौर चल रहा है। बांग्लादेश के कुछ नेता गीदड़भभकी देने से बाज नहीं आ रहे हैं। वहीं बांग्लादेश में जो हिन्दुओं के साथ व्यवहार हो रहा है. वो जगजाहरी है. ऐसे में पाकिस्तान भी इस मौके का लुफ्त उठाने से बाज नहीं आ रही है। लेकिन इन सभी के बीच जब पेट भरने की बात होती है तो बांग्लादेश को भारत याद आने लगा है। इन सभी के बीच बांग्लादेश ने एक बड़ा फैसला लिया है और उसने भारत से चावल खरीदने का फैसला लिया है। बांग्लादेश का यह फैसला दर्शाता है राजनीति एक तरफ लेकिन आर्थिक हित के लिए भारत का सहयोग लेना होगा।

भारत देता है सस्ता चावल

वैसे भारत से ज्यादा आज कल पाकिस्तान के साथ बांग्लादेश का दोस्ताना रिश्ता नजर आ रहा है. दोनों देश एक दूसरे से कोई मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं. लेकिन इसके बाद भी बांग्लादेश की नजर में पाकिस्तान का चावल भारत से महंगा है. अब भारत से सस्ता चावल मिल रहा है।

भारत से खरीदने की वजह

  • बांग्लादेश ने भारत से 50,000 टन चावल खरीदने का फैसला किया है।
  • साथ ही बांग्लादेश पाकिस्तान से भी 50,000 टन चावल खरीदेगा।
  • दिलचस्प बात यह है कि पाकिस्तान से चावल खरीदना भारत के मुकाबले काफी महंगा पड़ रहा है।

रिपोर्ट के अनुसार:

  • भारत से चावल की कीमत: 355 डॉलर (₹31,792) प्रति टन
  • पाकिस्तान से चावल की कीमत: 395 डॉलर (₹35,374) प्रति टन
  • यानी भारत से चावल खरीदने पर बांग्लादेश को प्रति टन 40 डॉलर की बचत हो रही है।
  • मौजूदा डॉलर रेट लगभग ₹89.55 है।
  • कुल 50,000 टन चावल की खरीद पर बांग्लादेश को 20 लाख डॉलर की बचत होगी।
  • भारतीय मुद्रा में यह बचत करीब ₹17 करोड़ 91 लाख बैठती है।
  • साफ है कि भारत से चावल खरीदना बांग्लादेश के लिए आर्थिक रूप से ज्यादा फायदेमंद साबित हो रहा है।

बांग्लादेश भारत से क्या-क्या लेता है?

  • बांग्लादेश रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भारत पर काफी हद तक निर्भर है।
  • वह भारत से गेहूं, चावल, चीनी, प्याज, आलू, लहसुन, मसाले, फल और सब्जियां खरीदता है।
  • इसके अलावा कपास, पेट्रोलियम उत्पाद, प्लास्टिक और स्टील भी भारत से मंगाता है।
  • दवाइयां और मेडिकल सप्लाई के लिए भी भारत बांग्लादेश का बड़ा स्रोत है।
  • कार और मोटरसाइकिल के पार्ट्स, साथ ही निर्माण और उद्योग के लिए लोहा, स्टील और एल्युमिनियम भी भारत से आयात करता है।
  • मशीनें, बॉयलर, न्यूक्लियर रिएक्टर से जुड़े उपकरण, ऑटो पार्ट्स और इंजीनियरिंग सामान के लिए भी भारत पर निर्भर है।

भारत बांग्लादेश से क्या-क्या मंगाता है?

  • भारत बांग्लादेश से मुख्य रूप से रेडीमेड कपड़े (गारमेंट्स) आयात करता है।
  • इसके अलावा जूट और जूट से बने सामान भी भारत आता है।
  • चमड़े के उत्पाद और समुद्री चीजें भी बांग्लादेश से मंगाई जाती हैं।
  • भारत सुपारी, मसाले, फल, सब्जियां और कुछ प्रोसेस्ड फूड भी बांग्लादेश से लेता है।
  • हालांकि हाल की नीतियों के चलते जमीनी रास्तों से कुछ वस्तुओं के आयात पर रोक लगाई गई है।

Keywords: India Bangladesh Rice Deal, India-Bangladesh Realation, Rice Deal With India, Bangladesh Crisis, Indian Rice, Pakistan Rice

What do you think?

- Advertisement -