- Advertisement -
- Advertisement -

ट्रेन में करते हैं सफर तो हो जाएं सावधान, नहीं तो देना होगा भारी जुर्माना…रेलवे में एयरलाइंस वाला रूल लागू करने की तैयारी…!

भारत
If you travel by train then be careful

Airlines की तरह ही अब Train में सफर करने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे लगेज रूल को सख्ती से लागू करने जा रही है। इसके तहत अब तय की गई लिमिट के वजन का ही सामान ले जाने की अनुमति होगी अगर आप ऐसा नहीं करते तो आप पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा।

क्या कहता है नया नियम?

भारतीय रेल में यात्रा करने के दौरान यात्री अब तय किए गए मानकों के अनुसार ही अपने साथ सामान ले जा सकेंगे। देश के कुछ प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर सामान के वजन पर इससे संबंधि लिमिट सख्ती से लागू करने की तैयारी। एयरलाइंस की तरह ही ट्रेन के सफर के लिए भी इन नियम को पूरी तरह लागू किए जाने की तैयारी है। नियम के मुताबिक, यात्रा की कैटेगरी के मुफ्त सामान की अनुमति अलग-अलग होती है।

जैसे कि फर्स्ट क्लास AC कोच में सफर करने वालों के लिए 70 किलोग्राम तक सामान ले जाने की अनुमति होगी। वहीं अगर आप AC सेकंड क्लास में यात्रा करते हैं तो उन यात्रियों के लिए यह लिमिट 50 किलोग्राम रखी गई है। वहीं बात अगर थर्ड एसी और स्लीपर क्लास के यात्रियों की करें तो इसके लिए 40 किलोग्राम तक की लिमिट रखी गई है। वहीं बात करें, जनरल टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों की तो उनके लिए साथ ले जाने वाले सामान का वजन 35 किलोग्राम तक हो सकता है।

KeywordsIRCTC New Rule For Luggage, IRCTC New Rule, Railway News, Railway New Rule Like Airlines Rule, What’s Is Railway New Luggage Rule?

What do you think?

- Advertisement -