- Advertisement -
- Advertisement -

Ritu Tawde: बीएमसी में 25 साल बाद ठाकरे का वर्चस्व खत्म, बीजेपी की प्रत्‍याशी रितु तावड़े बनीं मेयर

मुंबई भारत महाराष्ट्र
ritu tawde elected mumbai mayor 2026 as bjp returns to bmc after 44 years

आखिरकार बीएमसी को उसका नया मेयर मिल गया। 25 साल बाद भाजपा की पार्षद रितु तावड़े मुंबई नगर निगम की निर्विरोध मेयर बन गईं। एक समय था जब बीएमसी पर ठाकरे बंधुओं का राज माना जाता था, लेकिन इस बार शिवसेना (UBT) ने उम्मीदवार नहीं उतारा। इसके बाद मुंबई की महापौर भारतीय जनता पार्टी से चुनी गईं। भाजपा के सत्ता में आने के साथ ही बीएमसी पर 25 वर्षों से चला आ रहा शिवसेना (UBT) का वर्चस्व समाप्त हो गया।

रितु तावड़े घाटकोपर पश्चिम से तीन बार निर्वाचित पार्षद रह चुकी हैं। उन्हें स्थानीय प्रशासन और जनसेवा के क्षेत्र में दस वर्षों से अधिक का अनुभव है। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के मुताबिक, तावड़े अपनी व्यवहारिक सोच और मजबूत जनसंपर्क के लिए जानी जाती हैं। संगठनात्मक क्षमता और क्षेत्र की जनता से निरंतर संवाद के जरिए उन्होंने एक सक्रिय और प्रभावी जनप्रतिनिधि के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई है।

मुंबई बीएमसी चुनाव 2026 में भाजपा-शिंदे शिवसेना (महायुति) गठबंधन ने स्पष्ट बहुमत हासिल कर सत्ता पर कब्जा जमाया। भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, जबकि शिंदे गुट की शिवसेना के साथ मिलकर गठबंधन ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया। उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) दूसरे स्थान पर रही, जबकि कांग्रेस और अन्य दलों को सीमित सफलता मिली।

चुनाव परिणाम के बाद भाजपा की रितु तावड़े को मुंबई का मेयर चुना गया और शिंदे शिवसेना के संजय घाडी को उप-मेयर की जिम्मेदारी मिली। इस जीत को मुंबई की राजनीति में बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है, जहां लंबे समय तक शिवसेना (UBT) का दबदबा रहा था।

Keywords: Ritu Tawde Mumbai Mayor 2026, BJP Wins BMC After 25 Years, Mumbai BMC Election 2026 Results

What do you think?

- Advertisement -