- Advertisement -
- Advertisement -

पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा अस्पताल में भर्ती, संक्रमण के कारण ICU में उपचार जारी

भारत
hd devegowda admitted to hospital icu treatment

देश के पूर्व प्रधानमंत्री और राज्यसभा सांसद एचडी देवेगौड़ा को संक्रमण के कारण मंगलवार 7 अक्तूबर 2025 को बेंगलुरु के मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी में उपचार कर रही है।

एचडी देवेगौड़ा के ऑफिस ने बताया कि तेज बुखार और ठंड लगने की शिकायत पर उन्हें अस्पताल लाया गया। उनकी हालत में सुधार हो रहा है, लेकिन फिलहाल उन्हें ICU में रखा गया है। बेंगलुरु ग्रामीण के सांसद और देवेगौड़ा के दामाद डॉ. सीएन मंजूनाथ ने बताया कि उन्हें एक-दो दिन ICU में रहना पड़ सकता है।

92 वर्षीय जेडीएस के वरिष्ठ नेता एचडी देवेगौड़ा अपनी उम्र के बावजूद राजनीतिक रूप से सक्रिय हैं और हाल ही में उन्होंने कर्नाटक में बीजेपी-जेडीएस गठबंधन को सत्ता में लाने का भरोसा जताया है।

Keywords: HD Devegowda Hospitalized, HD Devegowda ICU Treatment, Former PM HD Devegowda Health Update, HD Devegowda Infection Treatment, Karnataka Politics HD Devegowda

What do you think?

- Advertisement -