- Advertisement -
- Advertisement -

बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की हत्या के बाद जागी युनूस सरकार, 7 लोग अरेस्ट

दुनिया भारत
bangladesh hindu youth dipu chandra das murder seven arrested

बांग्लादेश में जारी हिंसा के बीच एक हिंदू युवक दीपू की निर्मम हत्या कर दी गई। हिंसक भीड़ ने पहले उसे लात-घूंसों से पीटा, फिर उसकी लाश को पेड़ से लटकाकर जला दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद बांग्लादेश की नई सरकार की जमकर आलोचना हो रही है। यह दिल दहला देने वाली घटना मयमनसिंह जिले में अंजाम दी गई।

मामले ने तूल पकड़ा तो मोहम्मद यूनुस की सरकार हरकत में आई। इस हत्या के आरोप में सात लोगों की गिरफ्तारी की खबर सामने आई है। इसकी जानकारी खुद मोहम्मद यूनुस के मुख्य सलाहकार ने दी है। बांग्लादेश सरकार के मुख्य सलाहकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि मयमनसिंह जिले के भालुका इलाके में सनातन धर्म के युवक दिपु चंद्र दास (27) की पीट-पीटकर हत्या के मामले में रैपिड एक्शन बटालियन (रैब) ने सात लोगों को संदिग्ध के रूप में गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं— मोहम्मद लिमन सरकार (19), मोहम्मद तारिक हुसैन (19), मोहम्मद मानिक मिया (20), इरशाद अली (39), निजुम उद्दीन (20), आलमगीर हुसैन (38) और मोहम्मद मिराज हुसैन आकन (46)। रैब-14 ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर इन सभी संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।

https://twitter.com/ChiefAdviserGoB/status/2002252927008911464

उस्मान हादी की मौत के बाद भड़की हिंसा

मयमनसिंह में हुई यह लिंचिंग पिछले साल हुए छात्र आंदोलन के प्रमुख नेता और इंकलाब मंच के प्रवक्ता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद फैली हिंसा के बीच हुई। हादी की गुरुवार को सिंगापुर के एक अस्पताल में मौत हो गई। उन्हें 12 दिसंबर को ढाका में नकाबपोश हमलावरों ने सिर में गोली मार दी थी, जिसके बाद से उनका इलाज चल रहा था।

Keywords: Hindu Youth Murder In Bangladesh, Bangladesh Crime Against Hindus, Yunus Government Action

What do you think?

- Advertisement -