- Advertisement -
- Advertisement -

Goa Zilla Panchayat Election Results 2025: बीजेपी के जीत का सिलिसला जारी, 29 सीटों पर लहराया परचम, कांग्रेस के खाते में 10 सीटें

भारत
goa zilla panchayat election results 2025 bjp wins 29 seats

महाराष्ट्र निकाय चुनाव में मिली बड़ी जीत के बाद जहां बीजेपी के खेमे में खुशी की लहर दौड़ रही थी, वहीं गोवा जिला पंचायत चुनाव के नतीजों ने इस खुशी में चार चांद लगा दिए हैं। बीजेपी की जीत या कहें ‘मोदी मैजिक’ का विपक्ष के पास कोई तोड़ नजर नहीं आ रहा है। गोवा जिला पंचायत चुनाव में बीजेपी–एमजीपी गठबंधन ने विपक्ष का सूपड़ा साफ करते हुए एक बड़ी और ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।

इस जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गदगद नजर आए, वहीं गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने इस जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और गोवा की जनता को समर्पित बताया।

जानें किसे मिली कितनी सीटें

  • बीजेपी + एमजीपी (NDA) – 32
  • कांग्रेस – 10
  • आम आदमी पार्टी (AAP) – 01
  • गोवा फॉरवर्ड पार्टी (GFP) – 01
  • रिवोल्यूशनरी गोअन्स पार्टी (RGP) – 02
  • निर्दलीय – 04

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा—

गोवा सुशासन के साथ खड़ा है।
गोवा प्रगतिशील राजनीति के साथ खड़ा है।

जिला पंचायत चुनावों में बीजेपी–एमजीपी (एनडीए) परिवार को मजबूत समर्थन देकर आशीर्वाद देने के लिए मैं गोवा की सभी बहनों और भाइयों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। यह जनसमर्थन गोवा के विकास के लिए हमारे प्रयासों को और अधिक गति देगा।

हम इस खूबसूरत राज्य के लोगों के सपनों और आकांक्षाओं को नई ऊँचाइयों तक ले जाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। हमारे परिश्रमी एनडीए कार्यकर्ताओं ने ज़मीनी स्तर पर सराहनीय कार्य किया है और उसी का परिणाम आज सबके सामने है।

गोवा के मुख्यमंत्री ने कहा—

गोवा में बीजेपी नंबर 1 है। बीजेपी पर भरोसा जताने और प्रचंड जीत का आशीर्वाद देने के लिए गोवा की जनता का हृदय से धन्यवाद।

बीजेपी–एमजीपी (एनडीए) गठबंधन के सभी नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों को हार्दिक बधाई। यह मजबूत जनादेश माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के गतिशील नेतृत्व में चल रही डबल इंजन सरकार पर जनता के अटूट विश्वास को दर्शाता है। साथ ही यह बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी, बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री नितिन नबीन जी के मार्गदर्शन और जमीनी स्तर पर सशक्तिकरण व जन-केंद्रित सुशासन के प्रति हमारी साझा प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

मैं बीजेपी गोवा के अध्यक्ष श्री दामू नाइक के नेतृत्व में हमारे समर्पित कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम की भी सराहना करता हूँ, जिन्होंने हमारी सोच और विज़न को अंतिम पंक्ति तक पहुँचाने के लिए निरंतर मेहनत की। मुझे पूरा विश्वास है कि बीजेपी के नेतृत्व वाला गठबंधन सर्वांगीण विकास को और तेज़ करेगा, पारदर्शी और जवाबदेह शासन को मजबूत करेगा तथा विकसित गोवा और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में निरंतर कार्य करता रहेगा।

Keywords: Goa Zilla Panchayat Election Results 2025, BJP Wins Goa, Pramod Sawant

What do you think?

- Advertisement -