- Advertisement -
- Advertisement -

T20 World Cup: IND vs PAK मैच पर बोले सूर्यकुमार यादव, हमारी फ्लाईट रेडी है

स्पोर्ट्स भारत
ind vs pak suryakumar yadav says flight ready t20 world cup 2026

नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होगी। इस बार टूर्नामेंट का आयोजन भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में किया जा रहा है। टूर्नामेंट से पहले सभी टीमों के कप्तानों की एक प्री-टूर्नामेंट प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जिसमें भारतीय टीम की ओर से कप्तान सूर्यकुमार यादव शामिल हुए। इस दौरान उनसे 15 फरवरी को कोलंबो में पाकिस्तान के खिलाफ प्रस्तावित ग्रुप मैच को लेकर सवाल किया गया।

इस पर सूर्यकुमार यादव ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भारतीय टीम का रुख पूरी तरह साफ है। उन्होंने कहा कि भारत ने कभी पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से इनकार नहीं किया, बल्कि यह फैसला उनकी ओर से लिया गया है। सूर्या ने बताया कि टीम की यात्रा से जुड़ी सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और फ्लाइट टिकट पहले ही बुक हो चुके हैं। तय कार्यक्रम के अनुसार टीम इंडिया कोलंबो रवाना होगी।

मैच शेड्यूल को लेकर सूर्यकुमार यादव ने बताया कि भारतीय टीम अपने शुरुआती मुकाबले अमेरिका और नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद टीम कोलंबो में अपने अगले मैच खेलेगी, जिसमें पाकिस्तान के खिलाफ 15 फरवरी का मुकाबला भी शामिल है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान टीम के फॉर्म पर बात करते हुए सूर्यकुमार यादव ने कहा कि भारतीय टीम ड्रेसिंग रूम का माहौल हल्का और सकारात्मक बनाए रखने पर जोर देती है। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया में व्यक्तिगत रिकॉर्ड से ज्यादा टीम की जरूरतों को प्राथमिकता दी जाती है। उदाहरण देते हुए सूर्या ने बताया कि हाल ही में इशान किशन 90 के पार थे और उन्होंने छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया, जो खिलाड़ियों को मिली आज़ादी और आत्मविश्वास को दर्शाता है।

उन्होंने यह भी साफ किया कि मैदान पर मौजूद दोनों बल्लेबाजों को अपने तरीके से खेलने की पूरी स्वतंत्रता दी जाती है।

Keywords: IND Vs PAK Match, Suryakumar Yadav Statement, T20 World Cup 2026

What do you think?

- Advertisement -