- Advertisement -
- Advertisement -

दिल्ली एयर पोर्ट पर बवाल, एयर इंडिया एक्सप्रेस के पायलट ने यात्री को पीटा, चेहरे से निकला खून, सस्पेंड हुआ आरोपी

दिल्ली भारत
delhi airport incident air india express pilot beats passenger

Photo Credit - Social Media

दिल्ली हवाई अड्डे पर एक ऐसा वाकया सामने आया है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं कि आखिर कोई इस तरह हाथापाई कैसे कर सकता है। दरअसल, दिल्ली एयरपोर्ट पर एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक पायलट ने एक यात्री पर घातक हमला कर दिया। इस हमले में यात्री का चेहरा लहूलुहान हो गया। आरोपी पायलट ने यह हमला उस वक्त किया, जब यात्री के साथ उसकी सात साल की बेटी भी मौजूद थी, जो इस घटना के बाद से सदमे में है। घटना की जानकारी मिलते ही एयरलाइन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी पायलट को सस्पेंड कर दिया।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जिस यात्री पर आरोपी पायलट वीरेंद्र ने हमला किया, उनका नाम अंकित दीवान है। अंकित दीवान ने सोशल मीडिया पर लिखा कि हमें और हमारे परिवार को चार महीने का बच्चा होने के कारण स्टाफ वाली सिक्योरिटी चेक लाइन में जाने को कहा गया। उस वक्त हमारे साथ चार महीने का बच्चा और बेबी स्ट्रोलर भी था। इसी दौरान कुछ लोग लाइन तोड़ने लगे। जब मैंने उन्हें टोका तो वीरेंद्र ने कहा, “दिखाई नहीं देता है?” इसके बाद कहासुनी हुई और उन्होंने मुझ पर हमला कर दिया।

एयरलाइंस ने मांगी माफी

एयरलाइन ने कहा कि वह इस तरह के व्यवहार को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करती। मामले की जांच पूरी होने तक संबंधित कर्मचारी को काम से हटा दिया गया है और जांच के बाद उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

Keywords: Delhi Airport Incident, Passenger Beaten By Pilot, Delhi Airport News, Air India Express Pilot

What do you think?

- Advertisement -