Pakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच जारी संघर्ष में एक नई जानकारी सामने आई है। तुर्की मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान के हमले में तालिबान के शिक्षा मंत्री निदा मुहम्मद नदीम की मौत हो गई है। हमले की जगह से एक फोटो भी साझा की गई है, जिसमें एक क्षतिग्रस्त वाहन के मलबे को देखा जा सकता है।
स्पिन बोल्डक में पाकिस्तान का हमला
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के स्पिन बोल्डक शहर में एक हमले को अंजाम दिया, जिसमें एक वाहन को निशाना बनाया गया। तुर्की मीडिया के अनुसार, उस वाहन में तालिबान के शिक्षा मंत्री निदा मुहम्मद नदीम भी सवार थे, जिनकी इस हमले में मौत हो गई। वे नंगरहार के गवर्नर रह चुके थे। रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि हमले में 133 तालिबान लड़ाके मारे गए और 200 से अधिक घायल हुए।
अफगानिस्तान के महत्वपूर्ण सैन्य ठिकाने तबाह
पाकिस्तान के हमले में अफगानिस्तान के कई महत्वपूर्ण सैन्य ठिकाने तबाह हो गए। रिपोर्ट्स के अनुसार, हमले में अफगानिस्तान के दो कोर मुख्यालय, तीन ब्रिगेड मुख्यालय, दो हथियार डिपो, एक लॉजिस्टिक्स बेस, तीन बटालियन मुख्यालय, दो सेक्टर मुख्यालय, और 80 से ज्यादा टैंक, तोपें तथा बख्तरबंद वाहन नष्ट हो गए। सीमा पर दोनों देशों के बीच संघर्ष और गोलीबारी लगातार जारी है।
Keywords: Pakistan Afghanistan Conflict, Nida Muhammad Nadeem Death, Afghanistan Military Losses, Spin Boldak Attack